<

IND vs NZ T20 WC: भारत ने रचा नया कीर्तिमान… तीसरी बार उठाई T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, तोड़ डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन! न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार जीता वर्ल्ड कप खिताब. 2024 के बाद 2026 में भी टीम इंडिया का जलवा. तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

India Won T20 WC 2026: भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप पर लगातार दुसरी बार कब्ज़ा कर लिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार दुसरी बार टी20 विश्व कप जीते हो और यह टीम इंडिया ने कर दिखाया है और शायद ये रिकॉर्ड अब आसानी से कोई टीम नहीं तोड़ पाएगी. 

मैच की बात करें तो टॉस हारकर भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी और जिसकी उम्मीद थी वही हुआ. भारतीय टीम ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन साझेदारी निभाते हुए पावरप्ले(6 ओवर) में 92 रन ठोक डाले. शुरुआती दो ओवरों में जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 12 रन थे, तब लगा कि कीवी गेंदबाज शायद आज हावी हो जाएंगे. लेकिन वो तो बस ‘खामोशी से पहले का सन्नाटा’ था. इसके बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जो गियर बदला, उसने न्यूजीलैंड के पेस अटैक की धज्जियां उड़ा दीं.

अभिषेक का 18 गेंदों में 50

अगले 4 ओवरों में 80 रन कूटकर भारतीय ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. दबाव का आलम यह था कि कीवी गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ पूरी तरह भूल गए और एक के बाद एक कई वाइड गेंदें फेंकने पर मजबूर हो गए. इस बीच अभिषेक शर्मा ने तो जैसे आग उगलना शुरू किया और महज 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. जो पावरप्ले संभलकर खेलने के लिए जाना जाता है, अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जाड़े.

संजू का अर्धशतक का हैट्रिक

संजू ने लगातार तीन मैचों में (97, 89, 89) अर्धशतकीय पारी खेली है. इस तरह से संजू ने अर्धशतक की हैट्रिक लगा दी है. उनके इस पारी में 5 चौके 8 छक्के शामिल हैं. 

ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी और शानदार फील्डिंग

ईशान किशन ने भी 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े यही नहीं उन्होंने  शानदार फील्डिंग करते हुए 2 शानदार कैच भी लपके.

तिलक वर्मा और शिवम दुबे की बेहतरीन फिनिशिंग

शिवम दुबे ने शानदार तरीके से भारतीय पारी को फिनिश किया उन्होंने इस दौरान 26 रन बनाएं. जिसमें 3 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे. तिलक वर्मा ने 18 रन बनाकर भारतीय पारी को खूबसूरत अंजाम दिया. इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाएं जबकि कप्तान सूर्या शुन्य पर ही आउट हो गए.

बुमराह और अक्षर का जलवा बरकरार

जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल ने कुल 3 विकेट चटकाए, हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लिए, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट चटकाए 

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST