<

अनुभवी और युवा जोश का तालमेल…ऑस्ट्रलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टेस्ट टीम का हुआ एलान, इन 2 उभरते सितारों को मिला मौका

India Women Test Squad: ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक टेस्ट मैच भी खेलेगी. जिसके लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया गया है. प्रतिका रावल और वैष्णवी शर्मा को भी इस टीम में मौका मिला है.

India Women Test Squad: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेजबान देश के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलेगी. जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. यह चार दिवसीय टेस्ट 6 से 9 मार्च तक पर्थ के ऐतिहासिक WACA ग्राउंड में खेला जाएगा. जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी. इसके अलावा, स्मृति मंधाना उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेगी.

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान चोटिल हुई प्रतिका रावल को भी टीम में शामिल किया गया है. वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौर को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. यह मैच भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी चरण में खेला जाएगा.

कब से शुरू होगा ऑस्ट्रेलियाई दौरा? (When will the Australian tour begin?)

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा फरवरी के मध्य में 6 लिमिटेड-ओवर्स वाले मैचों के साथ शुरू होगा. दौरे की शुरुआत तीन T20 इंटरनेशनल मैचों से होगी, जिसके बाद तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 मैच 15 फरवरी को सिडनी में खेला जाएगा.

कुल मिलाकर टेस्ट टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है. विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह उमा छेत्री को सभी फॉर्मेट की टीम में शामिल किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप से 2026 बांग्लादेश बाहर, इस छोटी सी टीम को मिला मौका, वेस्टइंडीज से खेलेंगे पहला मैच

भारतीय महिला टीम ने कब खेला था आखिरी टेस्ट? (When did the Indian women’s team last play a Test match?)

भारतीय महिला टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून 2024 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जहां भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का आखिरी टेस्ट दिसंबर 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था, जहां भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर ऑस्ट्रेलिया को हराने की कोशिश करेगी.

भारत की टेस्ट टीम (India’s Test team)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौर, वैष्णवी शर्मा, और सायली सतघरे.

भारत की वनडे टीम (India’s ODI team)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देयोल.

भारत की टी20 टीम (India’s T20 team)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, भारती फुलमाली और श्रेयंका पाटिल.

कोच गौतम गंभीर नहीं… कप्तान सूर्यकुमार ने जीत के बाद इस शख्स के छुए पैर, जानें कौन हैं ‘रघु’?

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा कार्यक्रम (The complete schedule for India’s tour of Australia)

  • 15 फरवरी – पहला टी20, सिडनी
  • 19 फरवरी – दूसरा टी20, कैनबरा
  • 21 फरवरी- तीसरा टी20, एडिलेड
  • 24 फरवरी – पहला वनडे, ब्रिस्बेन
  • 27 फरवरी – दूसरा वनडे, होबार्ट
  • 1 मार्च – तीसरा वनडे, होबार्ट
  • टेस्ट मैच 6 मार्च से – पर्थ

बल्ला लेकर मैदान में उतरे MS धोनी, IPL 2026 की तैयारी में लगे, वीडियो वायरल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST