शादी वाले घर (Wedding House) में सो रहे मेहमानों को जगाने के लिए एक परिवार ने कमरे के अंदर ढोल बजवा दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Video goes viral on social media) पर जमकर वायरल हो रहा है.
This dhol wake-up call sets the mood
This dhol wake-up call sets the mood: भारतीय शादियां अपने शोर-शराबे, नाच-गाने और ढेर सारे मेहमानों के लिए पूरे विश्व में सबसे ज्यादा मशहूर से जिससे लोग सबसे ज्यादा पसंद भी करते हैं. लेकिन, हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक, एक परिवार ने अपने मेहमानों को सुबह जगाने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक परिवार ने अपने घर आए मेहमानों को सुबह उठाने के लिए बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया है. घर के सोफे और बिस्तर पर सो रहे रिश्तेदारों को जगाने के लिए एक ‘ढोल वाले’ को सीधे कमरे के अंदर ही बुला लिया.
जैसे ही ढोल की तेज़ आवाज़ चारों तरफ गूंजी, गहरी नींद में सोए मेहमान उठ गए. तो वहीं, इस मज़ेदार नज़ारे को देखकर नेटिजन्स को तुरंत टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की याद आ गई, जहां हर सुबह-सुबह तेज़ गानों पर घरवालों को जगाया जाता है. तो वहीं इस मज़ेदार वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने यह लिखा है कि “लगता है इस शादी में भी बिग बॉस का नियम लागू हो गया है.” मेहमानों के चेहरे पर नींद और ढोल की थाप के बीच का कन्फ्यूजन देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
शादी वाले घरों में ज्यादातर सुबह की रस्मों के लिए मेहमानों को तैयार करना एक सबसे बड़ी चुनौती की तरह होता है. ऐसे में इस परिवार ने ‘ढोल वेक-अप कॉल’ के जरिए न सिर्फ सभी को जगाया, बल्कि सुबह-सुबह ही उत्सव का माहौल (Wedding Vibes) भी सेट कर दिया. हालाँकि, यह वीडियो दिखाता है कि कैसे भारतीय परिवारों में हंसी-मज़ाक और मस्ती शादी की थकान को पूरी तरह से दूर कर देता है.
दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…
Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…
NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…
MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…
Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ मनाने बिहार जा रहे यात्रियों की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे…
Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी या 12 नवंबर को?…