<
Categories: खेल

6 December Cricketers Birthday: बुमराह-श्रेयस से लेकर जडेजा-करुण तक…6 दिसंबर को जन्मे ये 5 भारतीय क्रिकेटर, बनाए कई रिकॉर्ड

6 December Cricketers Birthday: 6 दिसंबर को भारत में 5 दिग्गज क्रिकेटरों का जन्म हुआ था. ऐसे में ये दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास है. जानें कौन हैं वे 5 खिलाड़ी...

6 December Cricketers Birthday: 6 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत खास है. इस दिन भारत को 5 दिग्गज क्रिकेटर मिले थे, जिन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए. इनमें से 3 खिलाड़ी मौजूद समय में टीम इंडिया का खास हिस्सा हैं. वहीं, एक दिग्गज खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुका है और टीम इंडिया का सेलेक्टर है. 6 दिसंबर को जन्मे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह के नाम शामिल हैं.
इन सभी खिलाड़ियों ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. रवींद्र जडेजा, श्रेयर अय्यर और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. इसके अलावा हाल ही में करुण नायर की लंबे समय बाद वापसी हुई है. आइए जानते हैं इन 5 क्रिकेटरों के बारे में…

रविंद्र जडेजा: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आज 37 साल के हो गए. उनका जन्म 6 दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में हुआ था. जडेजा ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ की थी. टीम इंडिया के लिए जडेजा ने अभी तक कई बार अपना अहम योगदान दिया है. जडेजा अभी तक कुल 206 वनडे, 74 टी20 और 89 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में जडेजा ने 2,862 रन बनाए हैं. इसमें 13 अर्धशतक भी शामिल रहे. इसके साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने वनडे इंटरनेशनल में 231 विकेट भी हासिल किए हैं. जेडा का वनडे में 33 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है.  जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. उन्होंने अपने टी20 करियर में 74 मैच खेले हैं, जिस दौरान उनके बल्ले से 515 रन आए हैं. साथ ही उन्होंने 54 विकेट भी चटकाए हैं. जडेजा टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. इसके साथ वे चैंपियन ट्रॉफी भी जीत चुके हैं. 
वहीं, टेस्ट करियर की बात करें, तो जडेजा टीम इंडिया के लिए सबसे बेहतरीन आलराउंडरों में से एक हैं. जडेजा ने अभी तक कुल 89 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 348 विकेट झटके हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट चटकाना रहा है. टेस्ट क्रिकेट में जडेजा की बैटिंग भी शानदार रही है. उन्होंने टेस्ट करियर में अभी तक 4,095 रन बनाए हैं. जडेजा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने का मुकाम हासिल किया है. ऐसा करने वाले जडेजा दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं.

जसप्रीत बुमराह: जसप्रीत बुमराह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. आज यानी 6 दिसंबर को बुमराह 32 साल के हो गए. उनका जन्म 6 दिसंबर 1993 को अहमदाबाद में हुआ था. जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए बेहद अहम रहे हैं. वह 9 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में खेलते दिखाई देंगे. उनके करियर की बात करें, बुमराह ने अभी तक भारत के लिए 89 वनडे, 80 टी20 और 52 टेस्ट मैच खेले हैं. वनडे इंटरनेशनल मैचों में बुमराह ने कुल 149 विकेट चटकाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 99 विकेट दर्ज हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो इस फॉर्मेट में बुमराह के नाम पर 19.79 की औसत से 149 विकेट दर्ज हैं. सितंबर 2019 में जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक बनाई थी. वह टेस्ट क्रिकेट हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय बॉलर हैं.

श्रेयस अय्यर: भारतीय टीम के मध्य क्रम की रीढ़ माना जाने वाला खिलाड़ी आज 31 साल का हो गया. श्रेयस अय्यर मुंबई से आते हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए 51 टी20, 73 वनडे और 14 टेस्ट मैच खेले हैं. वनडे इंटरनेशनल में अय्यर ने 47.82 की औसत से 2917  रन बनाए हैं. इस दौरान अय्यर ने 5 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर ने 30.67 की औसत से 1104 रन बनाए हैं. इसमें 8 अर्धशतक शामिल रहे हैं. इसके अलावा अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें 36.86 के एवरेज से 811 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान स‍िडनी में श्रेयस अय्यर एक कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए थे. फिलहाल वे रिकवर कर रहे हैं.

करुण नायर: करुण नायर लंबे समय बाद हाल ही में टीम इंडिया में वापस लौट हैं. उनका जन्म जोधपुर में हुआ था. आज नायर 34 साल के हो गए. करुण नायर टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं.  हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया में करुण नायर को दोबारा मौका मिला था, लेकिन वे खुद को साबित नहीं कर पाए. नायर ने इंग्लैंड दौरे पर 4 मैचों में सिर्फ 205 रन बनाए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर के तीसरे ही टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाया था. करुण नायर ने 10 टेस्ट मैचों में 43.15 की औसत से 579 रन बनाए हैं. इसके अलावा नायर दो वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. इस दौरान नायर ने सिर्फ 46 रन बनाए हैं. आईपीएल 2025 में करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे थे. इस दौरान उन्होंने 8 मैचों में 198 रन बनाए थे.

आरपी सिंह: आरपी सिंह आज पूरे 40 साल के हो गए हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था. इस तेज गेंदबाज ने धमाकेदार अंदाज में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. आरपी ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में डेब्यू किया था. उन्होंने पहले ही मैच में ‘मैन ऑफ द’ मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद साल 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में भी आरपी सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी. आरपी सिंह ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 40 विकेट चटकाए हैं. पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/59 रहा. इसके अलावा आरपी सिंह ने 58 वनडे में 69 विकेट लिए हैं, जबकि 10 टी20 इंटरनेशनल में 15 विकेट उनके नाम दर्ज हैं. सितंबर 2018 में आरपी सिंह ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. इसके बाद उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में खूब नाम कमाया. फिलहाल वे भारतीय टीम के सेलेक्टर कमेटी के सदस्य हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST