Forbes Indias Billionaires List: भारत के 10 अरबपतियों को संपत्ति के मामले में बड़ा झटका लगा है, क्योंकि गौतम अडानी समेत कई भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है.
Forbes Indias Billionaires List
Forbes Indias Billionaires List: भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार ही नहीं हो रहा है बल्कि बेहतर प्रदर्शन भी कर रही है. इतना ही नहीं, पड़ोसी देश चीन, अमेरिका और ब्रिटेन समेत अन्य देशों की आर्थिक स्थिति की तुलना में भारत बेहतर है. रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने पिछले दिनों मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि अनुमान को 6.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है. फिच का इस बारे में कहना है कि व्यावसायिक माहौल में सुधार और हाल ही में लागू किए गए जीएसटी सुधारों के अलावा उपभोक्ता खर्च में तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है.
इस बीच फॉर्ब्स बिलियनर्स लिस्ट (Forbes billionaires list) और फॉर्ब्स इंडिया (Forbes Indias) की अमीरों की लिस्ट ने चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया है. अध्ययन में खुलासा हुआ है कि भारत के अमीरों की संपत्ति में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट दर्ज की गई है. एजेंसियों के मुताबिक, एक साल के दौरान भारत के टॉप 10 अमीरों को बड़ा झटका लगा है. उनकी कुल संपत्ति में 2024 की तुलना में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 भारत के टॉप 10 अरबपतियों की कुल संपत्ति 43 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि 2025 के आंकड़ों के अनुसार, अब यह घटकर करीब 38.27 लाख लाख करोड़ रुपये रह गई है.
फॉर्ब्स के मुताबिक, भारत के नामी अरबपति और अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति में करीब 21 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि मुकेश अंबानी को भी बड़ा झटका लगा है. उनकी संपत्ति में 12 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आई है. यहां पर बता दें कि रैंक के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी नवंबर एक पर हैं, जबकि गौतम अदाणी दूसरे स्थान पर हैं. सावित्री जिंदल की संपत्ति में 7.89 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि सुनील मित्तल की संपत्ति में 12.45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. शिव नाडर की बात करें तो उनकी संपत्ति में 17.40 प्रतिशत की गिरावट आई है. राधाकृष्ण दमानी की बात करें तो उनकी संपत्ति में 10.60 प्रतिशत, जबकि दिलीप सांघवी की संपत्ति में 18.56 प्रतिशत की गिरावट आई है. बजाज फैमिली की संपत्ति में 6.66 प्रतिशत और सावरस पूनावाला की संपत्ति में 12.72 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसी तरह कुमार मंगलम बिड़ला की संपत्ति में 16 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई है.
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…