होम / राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह में इंग्लिश गायक इंडिगो मार्शल देंगी प्रस्तुति, ब्रिटिश रॉक बैंड ड्यूरन ड्यूरन भी समां बांधने को तैयार

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह में इंग्लिश गायक इंडिगो मार्शल देंगी प्रस्तुति, ब्रिटिश रॉक बैंड ड्यूरन ड्यूरन भी समां बांधने को तैयार

Naveen Sharma • LAST UPDATED : July 28, 2022, 4:23 pm IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली, (CWG 2022): 

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (CWG 2022) का आगाज आज (28 जुलाई) होने जा रहा है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में किया जा रहा है। यह गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों का दल बर्मिंघम भेजा गया है। महिला क्रिकेट को भी इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में जगह दी गई है।

रात 11:30 बजे होगा उद्घाटन समारोह

भारतीय समयानुसार राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह रात 11:30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में इंडिगो मार्शल अलेक्जेंडर स्टेडियम में 30,000 लोगों के सामने मंच पर प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। बर्मिंघम के मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘ड्यूरन ड्यूरन’ (Duran Duran) अपने गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उनके साथ इंडिगो मार्शल भी होंगी।

ब्रिटिश राष्ट्र गान के साथ समांथा ऑक्सबरो करेंगी खेलों की शुरुआत

इसके अलावा इंग्लिश गायक गैम्बिनी दर्शकों के लिए समां बांधेंगे। बर्मिंघम कंजरवेटॉयर की समांथा ऑक्सबरो ब्रिटिश राष्ट्र गान के साथ खेलों की शुरुआत करेंगी। उनका साथ देंगे मशहूर बर्मिंघम सिंफनी ऑरकेस्ट्रा, जिसे कंडक्ट करेंगे अल्पेश चौहान।

रैपर, कलाकार और शिक्षक जोशुआ होल्नेस कलात्मक निर्देशक इकबाल खान के साथ स्टेडियम के निर्माण का निर्देशन करेंगे। मार्शल ने कहा कि “यह अब तक का सबसे बड़ा मंच होगा जिसे मैंने छुआ है और मैं इसके हर पल को जीना चाहती हूं। मुझे लग रहा है जैसे मैं एक वास्तविक सपना जी रही हूं।”

ये भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर होने पर व्यक्त की निराशा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

America: ‘यात्रा न करें…’ अमेरिका ने वेनेज़ुएला के लिए फिर से जारी की गंभीर चेतावनी, जानिए क्यों- Indianews
Uber Driver: कैब खराब होने के बाद उबर ड्राइवर के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा, देखे वीडियो-Indianews
बाप रे बाप यहां विलुप्त हो गई सुबह! रात के बाद सीधे दोपहर होते ही पगला रहे लोग
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 176 रन का लक्ष्य -India News
Commentary Panel: ICC ने किया टी20 विश्व कप के लिए कमेंटेटर्स का एलान, दिनेश कार्तिक समेत 4 भारतीय पैनल में शामिल -India News
Rafah Attack: राफ़ा में तुरंत रोकें सैन्य आक्रमण, इजरायल को विश्व न्यायालय ने दिया आदेश -India News
Money Vastu Tips: इस समय पर भूलकर भी पैसों का ना करें लेनदेन, वरना झेलने पड़ सकते हैं यह भारी नुकसान -Indianews
ADVERTISEMENT