संबंधित खबरें
क्रिकेट इतिहास के 5 बड़े थप्पड़ कांड, जब दोस्ती भूल एक दूसरे के दुश्मन बन गए खिलाड़ी
पुलवामा अटैक में शहीद जवान के बेटे के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उठाया था कदम, अब अचानक होने लगी हर ओर चर्चा, जानिए वजह
ऋचा घोष के अंदर आई धोनी की आत्मा, बीच मैदान पर मचाया ऐसा कहर, खोल दिये गेंद के धागे
भारत में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
IPL 2025:रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पटिदार को कप्तान नियुक्त किया, विराट कोहली ने जताया विश्वास
गुजरात जायंट्स अपने घर में "आक्रामक दृष्टिकोण" के साथ WPL 2025 अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार
Phoyo
आईपीएल 2023 के लिए अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है। बता दें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए डेविड वॉर्नर को टीम की कमान सौंपी गई है। खास बात ये है कि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। जानकारी के लिए बता दें यह बदलाव दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार होने के बाद किया गया है।
बता दें वॉर्नर इससे पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2016 में टीम को चैंपियन बनाया था। वह 2022 में दिल्ली की टीम से जुड़े थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वॉर्नर ने उसके बाद सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 12 मैचों में 48 की औसत से 432 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150.52 रहा था। वॉर्नर के बल्ले से पांच अर्धशतक निकले थे।
POV: Imagining Captain Davey arriving at #QilaKotla via the nearest #DelhiMetro 🐯🚇
Dilli, it's time to roar together this #IPL2023 with David Warner (𝗖) ❤💙#YehHaiNayiDilli | @davidwarner31 pic.twitter.com/xzEoWhKyyR
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 16, 2023
वॉर्नर इससे पहले 2009 से 2013 तक भी दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। तब टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। वहीं, अक्षर पटेल की बात करें तो उन्हें दिल्ली ने 2019 में अपनी टीम में शामिल किया था। वह फ्रेंचाइजी के अहम सदस्य हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ करेगी।
https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1636227038435590145?s=20
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.