Hindi News / Sports / Ipl 2024 Rcb Virat Kohli Achieved A Big Milestone The Only Cricketer To Do So

IPL 2024: RCB के विराट कोहली ने हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में रॉयल चलैंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल आईपीएल में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। वहीं, एक फ्रेंचाइजी के लिए 16 सीजन खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। फ्रेंचाइजी के लिए […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में रॉयल चलैंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल आईपीएल में बड़ा मुकाम हासिल किया है। कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। वहीं, एक फ्रेंचाइजी के लिए 16 सीजन खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।

फ्रेंचाइजी के लिए 250 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज विराट कोहली रविवार (21 अप्रैल) को किसी फ्रेंचाइजी के लिए 250 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। विराट कोहली ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2024 मैच 36 में अद्वितीय मील का पत्थर हासिल किया। उन्होंने इस मैच में 7 गेंदों पर 18 रन (1 चौका, 2 छक्के) बनाए। विराट कोहली ने अपने 245वें आईपीएल मैच में आरसीबी के लिए 250 छक्के पूरे किए।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप 2025 जीती, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Virat Kohli

विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में बनाया एक नया रिकॉर्ड

फ्रेंचाइजी के लिए 16 सीजन खेलने वाले इकलौते क्रिकेटर

वह पिछले 16 आईपीएल सीज़न में केवल एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर, विराट कोहली आईपीएल टूर्नामेंट में 250 छक्के लगाने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। 250 या अधिक आईपीएल छक्के लगाने वाले खिलाड़ी: क्रिस गेल (357), रोहित शर्मा (275), एबी डिविलियर्स (251) और विराट कोहली (250)

Virat Kohli को गंवाना पड़ सकता है Orange Cap का ताज, Rohit और Riyan दौड़ में

टी20 में 12000 से अधिक रन

विराट कोहली, वर्तमान में, आईपीएल 2024 सीज़न में 7 मैचों में 63.17 की औसत से 379 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज अब तक 350 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है। आईपीएल 2024 में अब तक विराट कोहली दो अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। कुल मिलाकर, टी20 क्रिकेट में, विराट कोहली ने अब तक 384 मैचों में 9 शतक और 93 अर्द्धशतक के साथ 12,373 रन बनाए हैं।

Tags:

"ipl 2024"Indian Premier LeagueIPLRCBROYAL CHALLENGERS BENGALURUvirat kohlivirat kohli rcbVirat Kohli Recordsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue