<

IPL Auction: आईपीएल ऑक्शन में किस टीम के पास कितना खजाना, किन खिलाड़ियों पर होगा निशाना, यहां जानें सबकुछ

IPL 2026 Auction: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 10 टीमें अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार हैं. इस ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें से सिर्फ 77 खिलाड़ी ही खरीद सकेंगे.

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए 16 दिसंबर (मंगलवार) को दुबई के अबुधाबी में मिनी ऑक्शन होने वाला है. इस ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. पहले सिर्फ 350 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाने वाली थी, लेकिन ऑक्शन से एक दिन पहले लिस्ट में 19 अन्य खिलाड़ियों को नाम जोड़ दिया गया. आईपीएल ऑक्शन के लिए देश-विदेश के कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस नीलामी में आईपीएल 10 टीमें शामिल होंगी, जो अपने पसंदीदा खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी. सभी टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं. इसका मतलब है कि सभी टीमें मिलकर 77 से ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं खरीद सकती हैं.
बता दें कि इस ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है. उनके पास कुल 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है. इसके बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जिनके पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स है. नीचे जानें सभी टीमों का पास कितना पैसा बचा है…

किस टीम के पास कितना खजाना?

  • KKR- 64.3 करोड़
  • CSK- 43.4 करोड़
  • RCB- 16.40 करोड़
  • RR- 16.05 करोड़
  • DC- 21.8 करोड़
  • LSG- 22.95 करोड़
  • PBKS- 11.5 करोड़
  • GT- 21.8 करोड़
  • SRH- 25.5 करोड़
  • MI- 2.75 करोड़

किस टीम के पास कितने स्लॉट खाली?

कोलकाता नाइट राइडर्स: KKR के पास 64 करोड़ 30 लाख रुपये हैं. टीम के पास पैसे ज्यादा होने के साथ खरीदारी भी ज्यादा करनी है. अभी केकेआर के पास सिर्फ 2 विदेशी खिलाड़ी हैं. वहीं, कुल 13 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ियों की स्लॉट है. आंद्रे रसेल के जाने के पास कोलकाता उनके जैसे ऑलराउंडर की तलाश में होगी. ऑक्शन में केकेआर की नजरें कैमरून ग्रीन के ऊपर होगी. इसके अलावा KKR को ओपनर बल्लेबाज की भी तलाश है. साथ ही एक अच्छे फिनिशर और विकेटकीपर भी भी जरूरत है. इसके अलावा KKR वेंकटेश अय्यर को टीम में वापस लाने की कोशिश कर सकती है.

चेन्नई सुपर किंग्स: CSK के पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये हैं. टीम के पास कुल 4 विदेशी खिलाड़ी हैं. CSK को अपने सभी स्लॉट भरने के लिए 9 खिलाड़ी चाहिए, जिसमें 4 विदेशी शामिल हैं.  फिलहाल CSK में कुल 16 खिलाड़ी मौजूद हैं. ऑक्शन से पहले CSK ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड कर दिया था. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की तलाश होगी. इसके अलावा CSK कैमरन ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोली लगा सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: RCB ने पिछले साल आईपीएल फाइनल में जीतकर 18 सालों को इंतजार खत्म किया था. ऐसे में टीम ने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. बेंगलुरु के पर्स में अभी भी 16 करोड़ 40 लाख रुपये बचे हैं. उनके पास कुल 8 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. RCB की टीम को तेज गेंदबाज की जरूरत है, जिन्होंने पिछले साल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में टीम लुंगी एनगिडी, अल्जारी जोसेफ, तस्कीन अहमद, स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ियों के पीछे जा सकती है.

राजस्थान रॉयल्स: RR के पर्स में 16.5 करोड़ रुपये हैं. टीम के पास 7 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि स्क्वाड में कुल 16 खिलाड़ी हैं. RR के पास कुल 9 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जिसमें 1 विदेशी खिलाड़ी शामिल है. राजस्थान ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रेड किया है. ऐसे में उन्हें एक कप्तान की जरूरत है. RR ने पिछले सीजन ने गेंद से मिडिल ओवर और डेथ ओवर में खराब प्रदर्शन किया था. इसके चलते उन्हें गेंदबाज की जरूरत है. इसके अलावा राजस्थान ऑक्शन में रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, विग्नेश पुथुर, जैसे स्पिनर गेंदबाजों पर भी नजर रखेगी.

दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में 21.80 करोड़ रुपये हैं. DC के स्क्वाड में फिलहाल 3 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि कुल 8 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है. दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में ओपनिंग जोड़ी में काफी बदलाव किया था. ऐसे में उन्हें एक बढ़िया सलामी बल्लेबाज की तलाश रहेगी. ऐसे में DC क्विंटन डी कॉक, पथुम निशंका और जेमी स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स: LSG के पास कुल 22.95 करोड़ रुपये हैं. टीम के पास कुल 4 विदेशी खिलाड़ी हैं. लखनऊ के स्क्वाड में अभी कुल 19 खिलाड़ी हैं. उनके पास अभी भी 6 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. लखनऊ की टीम एक विदेशी ऑलराउंडर की तलाश में होगी. इसके अलावा टीम तेज गेंदबाज और स्पिनर के पीछे भी जा सकती है.

पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स की टीम पिछले आईपीएल 2025 में कई सालों के बाद फाइनल में पहुंची थी. इस बार मिनी ऑक्शन के लिए टीम के पास 11 करोड़ 50 लाख रुपये हैं. उनके पास कुल 6 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि स्क्वाड में 21 खिलाड़ियों हैं. टीम के पास 4 स्लॉट खाली हैं, जिसमें दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. पंजाब ने सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. हालांकि इस ऑक्शन में पंजाब शाई होप, जॉनी बेयरस्टो, मैट हेनरी, जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है.

गुजरात टाइटंस: GT के पर्स में 12 करोड़ 90 लाख रुपये हैं. टीम के पास कुल 20 खिलाड़ी हैं, जिसमें 4 विदेशी शामिल हैं. अभी गुजरात के स्क्वाड में 5 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. गुजरात ने पिछले आईपीएल सीजन के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. हालांकि फिर भी इस ऑक्शन में गुजरात को कुछ खिलाड़ियों को तलाश होगी. इनमें जोस बटलर का बैकअप प्लेयर भी शामिल है. इसके अलावा गुजरात डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, कुसल मेंडिस, जॉनी बेयरस्टो, जैसे खिलाड़ियों के पीछे जा सकती है.

सनराइजर्स हैदराबाद: SRH के पास कुल 25.5 करोड़ रुपये हैं. टीम के पास कुल 6 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ियों मौजूद हैं. हैदराबाद के पास 10 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जिसमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.  हैदराबाद की टीम ने मोहम्मद शमी को ट्रेड कर दिया है, तो उनके बैकअप की जरूरत होगी. इसके अलावा टीम को भारतीय बल्लेबाजों की तलाश होगी. ऐसे में SRH की टीम औकिब नबी, आकाशदीप, अशोक शर्मा, सरफराज खान, और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है.

मुंबई इंडियंस:  मुंबई इंडियंस के पर्स में सबसे कम 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं. टीम के पास कुल 7 विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि स्क्वाड में कुल 20 खिलाड़ी हैं. ऐसे में मुंबई के पास सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट बचा है, जबकि टीम सिर्फ 5 खिलाड़ी खरीद सकती है. मुंबई इंडियंस ने अपने बेस कोर को बनाए रखा है. हालांकि टीम को रेयान रिकेल्टन के रिप्लेसमेंट की तलाश होगी. इसके अलावा मुंबई की टीम अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST