<
Categories: देश

India News Manch 2025: SIR को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के सचिन पायलट, कहा- चुनाव आयोग से खिलवाड़ बंद होना चाहिए Video

India News Manch 2025: कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री सचिन पायलट ने 'इंडिया न्यूज़ मंच’ पर जारी वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में SIR के मुद्दे पर चुनाव आयोग को घेरा.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले सजे ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति इसे और भी अधिक गरिमामय बना रही है. कनॉट प्लेस स्थित जनपथ के होटल इंपीरियल में ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) सुबह से जारी वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री सचिन पायलट ने भी शिरकत की. उन्होंने भी अपने संबोधन में अभिषेक मनु सिंघवी की तरह ही उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) पर सवाल उठाए. सचिन पायलट ने कहा कि डॉक्यूमेंट सामने आने के बाद सवाल उठाना हमारी जिम्मेदारी बनती है. विपक्षी दल होने के नाते पर हम तो सवाल उठाएंगे ही.

SIR के ख़िलाफ़ दिल्ली में हुई कांग्रेस की सफल रैली

उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि EC को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए. सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि ECI ने तो चुनाव की प्रक्रिया भी बदल दी. चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आनी चाहिए. उन्होंने इंडिया न्यूज के मंच पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली में SIR के ख़िलाफ़ कांग्रेस की सफल रैली हुई. उन्होंने साफतौर पर एक तरह से कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग से खिलवाड़ बंद होना चाहिए.

बुधवार को चलेगा वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव

गौरतलब है कि इंडिया न्यूज के मंच पर वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव के तहत 2 दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) का आयोजन हो रहा है.  ‘इंडिया न्यूज मंच‘ का नौवां संस्करण है. यहां पर यह बताना भी जरूरी है कि ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ एक प्रमुख राजनीतिक मंच है. इसमें एक्सपर्ट बातचीत और लीडरशिप के नज़रिए से दर्शकों को राष्ट्रीय राजनीति, शासन और भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में अहम जानकारी देना है.

सिर्फ कोसती है, BJP नहीं बतानी अपना काम

सचिन पायलट ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को केवल कांग्रेस ही चुनौती दे सकती है. केरल से कश्मीर तक कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन एक मज़बूत विकल्प है. उन्होंने BJP सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी बॉन्ड भारतीय जनता पार्टी लाई और फिर क्या हुआ? बीजेपी केवल कोसने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि नेहरू, राजीव गांधी को बस कोसते रहते हैं, अपना काम नहीं बताते हैं. यहां पर बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हो चुकी है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST