IPL 2026 Orange Cap: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. पिछले साल भी साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीता था.
आईपीएल 2026 में ऑरेंज की रेस में कौन आगे?
IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप के लिए बल्लेबाजों के बीच में रेस रोमांचक हो गई है. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन पहले नंबर पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं. ये दोनों बल्लेबाज 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. साईं सुदर्शन ने 14 मैचों में 157.92 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद शुभमन गिल ने 13 पारियों में 161.67 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल के बल्ले से 6 अर्धशतक आए हैं. इसके अलावा तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 159.47 के स्ट्राइक रेट से 606 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन भी इस सीजन 6 फिफ्टी जड़ चुके हैं
राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी 13 मैचों में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर हैं. अभी लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स के पास एक मैच बाकी है, जिसमें बड़ी पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी इस रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं. इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर सनराजइर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शामिल हैं. किशन ने 14 मैचों में 178.36 के स्ट्राइक रेट से 569 रन बनाए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के अंत में ऑरेंज कैप कौन हासिल करेगा.
आईपीएल 2026 के पर्पल कैप रेस की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं. भुवी ने 14 मैचों में 8.07 की इकॉनमी से 24 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दूसरे पायदान पर हैं. रबाडा ने भी 14 मैचों में 9.18 की इकॉनमी से 24 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि राशिद खान 19 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं. फिर 5वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा आते हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं.
Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…
Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…
Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…
Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…
Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…
Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…