Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: ऑरेंज कैप पर साईं सुदर्शन का कब्जा, क्लासेन-ईशान भी रेस में, वैभव सूर्यवंशी कितना पीछे?

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर साईं सुदर्शन का कब्जा, क्लासेन-ईशान भी रेस में, वैभव सूर्यवंशी कितना पीछे?

IPL 2026 Orange Cap: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. पिछले साल भी साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीता था.

Written By:
Last Updated: May 23, 2026 13:49:49 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप के लिए बल्लेबाजों के बीच में रेस रोमांचक हो गई है. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन पहले नंबर पर बने हुए हैं, जबकि उनके साथी शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं. ये दोनों बल्लेबाज 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. साईं सुदर्शन ने 14 मैचों में 157.92 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद शुभमन गिल ने 13 पारियों में 161.67 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल के बल्ले से 6 अर्धशतक आए हैं.  इसके अलावा तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 159.47 के स्ट्राइक रेट से 606 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन भी इस सीजन 6 फिफ्टी जड़ चुके हैं

वैभव सूर्यवंशी कितना पीछे?

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी 13 मैचों में 236.32 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में चौथे पायदान पर हैं. अभी लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स के पास एक मैच बाकी है, जिसमें बड़ी पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी इस रेस में सबसे आगे निकल सकते हैं. इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर सनराजइर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शामिल हैं. किशन ने 14 मैचों में 178.36 के स्ट्राइक रेट से 569 रन बनाए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सीजन के अंत में ऑरेंज कैप कौन हासिल करेगा.

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप रेस की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं. भुवी ने 14 मैचों में 8.07 की इकॉनमी से 24 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दूसरे पायदान पर हैं. रबाडा ने भी 14 मैचों में 9.18 की इकॉनमी से 24 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि राशिद खान 19 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं. फिर 5वें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा आते हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं.

MORE NEWS