<

रांची के मशहूर व्यवसायी लव भाटिया की मौत: खुदकुशी का अंदेशा, FSL टीम पड़ताल में जुटी

Ranchi Suicide News: रांची के बहुचर्चित व्यवसायी और कावेरी रेस्टोरेंट के प्रबंधक लव भाटिया की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितयों में मृत्यु हो गई.

Ranchi Suicide News: रांची के बहुचर्चित व्यवसायी और कावेरी रेस्टोरेंट के प्रबंधक लव भाटिया की वीरवार को संदिग्ध परिस्थितयों में मृत्यु हो गई. दोपहर में गंभीर हालत में उन्हें ऑर्किड अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस और FSL की टीम मामले की जांच में जुटी है. शुरुआती रिपोर्ट में जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है.
बिहार की राजधानी रांची से बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामना आया है. कावेरी रेस्टोरेंट एंड स्वीटस के संचालक मशहूर युवा कारोबारी अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की रहस्यमयी परिस्थितयों में मौत का मामल प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद रांची के वयावसायिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है.

डॉक्टरों की तमाम कोशिशें हुई नाकाम

लव भाटिया को बेहद गंभीर अवस्था में ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार लगभग 40 मिनट के अथक प्रयास के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने में सफल न हो सकी. लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु की मौत की खबर से हर कोई सदमें में है. परिवार भी इस घटना के बाद स्तब्ध और परेशान है कि हमेशा हंसते और दूसरों को हंसाने वाले शख्श ने इस तरह दुनिया को अलविदा कह दिया. परिवार ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है.

पुलिस प्रशासन और FSL की टीम जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही लालपुर पुलिस और FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम तुरंत हरकत में आई और कावेरी रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स पहुंची. जांच टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए और स्टाफ से भी पूछताछ की.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज, उनके मोबाइल डिटेल्स और घटना से जुड़े सभी चीजों का मुआयना करके रिपोर्ट बनाने में जुटी है, ताकि घटना की सटीक जानकारी दे सकें.

लव भाटिया का हुआ था अपहरण

लव भाटिया का साल 2009 में अपहरण भी हुआ था, जो रांची के इतिहास में काफी चर्चा में रहा था. उस समय वे मेन रोड स्थित अपनी दुकान “पंजाब स्वीट्स” को रात में बंद करके घर की ओर लौट रहे थे, तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था. तब उनके पिता के द्वारा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई थी. इसके बाबत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया और लव भाटिया को बदमाशों के चंगुल से लिकालने में सफलता प्राप्त की थी. 
उस खौफनाक मंजर के बाद लव भाटिया ने अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से अपने व्यवसाय को नई बुलंदियों पर पहुंचाया था. उनका इस तरह अचानक ऐसा भयावह कदम उठाना किसी के लिए भी स्वीकार करना आसान नहीं है.  
   

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

UPI MDR Charge: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर चार्ज, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने त्योहारों के मौसम को देखते…

Last Updated: October 13, 2026 14:03:27 IST

कभी प्यार के नाम पर सहा टॉर्चर, एक्स बॉयफ्रेंड ने सिगरेट से जलाया; सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

Niti Taylor: एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पुराने रिश्ते…

Last Updated: October 13, 2026 13:31:00 IST

PM Modi: ‘मीडिया डाइवर्सिटी’, ‘ओपन डिबेट्स’…, पीएम मोदी ने बताया क्यों भारत है लोकतंत्र की जननी

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर नहीं बढ़ते. हम दुनिया…

Last Updated: October 13, 2026 13:05:52 IST

Pakistan Train Accident: पंजाब प्रांत में पटरी से उतरी रहमान बाबा एक्सप्रेस, 5 यात्रियों की मौत, 30 घायल

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया. रहमान बाबा एक्सप्रेस…

Last Updated: October 13, 2026 12:35:24 IST

Azam Khan ने ऐसा क्या किया? रामपुर जेल पहुंची ED की टीम; पूछताछ जारी

Azam Khan: चार ईडी अधिकारी सुबह 9:10 बजे लखनऊ से एक गाड़ी में रामपुर जिला…

Last Updated: October 13, 2026 11:55:55 IST