Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: 70 मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे? पर्पल कैप पर इस धुरंधर का कब्जा

IPL 2026: 70 मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे? पर्पल कैप पर इस धुरंधर का कब्जा

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में रोमांच बढ़ गया है. दरअसल, 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं, जिससे उनके खिलाड़ी इस रेस में आगे नहीं बढ़ पाएंगे.

Written By:
Last Updated: May 25, 2026 13:26:00 IST

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Orange Cap List: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का लीग स्टेज खत्म हो गया है. सीजन के 70 मैच खेले जा चुके हैं, जिसके बाद 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. अब प्लेऑफ में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद कोई एक टीम ट्रॉफी उठाएगी. सीजन के खत्म होने के साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाएगा, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि अभी ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे है, क्योंकि 6 टीमों बाहर हो गई हैं. ऐसे में अब सिर्फ 4 टीमों के खिलाड़ी ही रेस में आगे बढ़ पाएंगे, जो प्लेऑफ के मुकाबले खेलेंगे.

ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन सबसे आगे हैं. 14 मैचों में 157.92 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर सुदर्शन के साथी बल्लेबाज शुभमन गिल शामिल हैं. शुभमन गिल ने 13 पारियों में 161.67 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए हैं. इस सीजन में शुभमन गिल के बल्ले से 6 अर्धशतक आए हैं.

इसके बाद तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 159.47 के स्ट्राइक रेट से 606 रन बनाए हैं. क्लासेन भी इस सीजन 6 फिफ्टी जड़ चुके हैं. फिर चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने 14 मैचों में 174.41 के स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए हैं. हालांकि राहुल की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में वह इस रेस में आगे नहीं बढ़ पाएंगे.

टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. फिलहाल वह 5वें स्थान पर मौजूद हैं. वैभव सूर्यवंशी 14 मैचों में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं.

पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?

आईपीएल 2026 के पर्पल कैप रेस की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे ऊपर मौजूद हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैचों में 8.07 की इकॉनमी से 24 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं. रबाडा ने भी 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं, लेकिन उनकी इकॉनमी 9.18 की रही है. फिर तीसरे पायदान पर राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 8.76 की इकॉनमी से 21 विकेट लिए हैं. वहीं, सीएसके के अंशुल कंबोज 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं, जबकि राशिद खान 19 विकेट के साथ 5वें पायदान पर हैं.

MORE NEWS