<

IPL 2026 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे आईपीएल के 84 मुकाबले? किस ऐप आएगा लाइव, जानें मैच टाइमिंग

IPL 2026 Live Streaming: हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों दर्शक टीवी और मोबाइल पर आईपीएल 2026 के मैच लाइव देखेंगे. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मैच कहां देख सकते हैं तो आइए जानते हैं.

IPL 2026 Live Streaming | IPL 2026: आईपीएल 2026 का इंतजार क्रिकेट फैंस के लिए जल्द खत्म होने वाला है. दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों दर्शक टीवी और मोबाइल पर आईपीएल के मैच लाइव देखेंगे. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि मैच कहां देख सकते हैं, कौन-सा चैनल और एप इसे दिखाएगा और मैच किस समय शुरू होंगे, तो यहां आसान शब्दों में पूरी जानकारी दी गई है.
भारत में IPL 2026 के मैचों का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर आप हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं. इसलिए टीवी पर आईपीएल देखने वाले फैंस के लिए यही आधिकारिक ब्रॉडकास्टर होगा. यानी हर कुछ पिछले साल के जैसा ही रहेगा.

मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे लाइव?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और इसकी वेबसाइट पर की जाएगी. फैंस इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से लाइव मैच, स्कोर और अन्य अपडेट देख सकते हैं. इससे आप कहीं भी रहते हुए मैच का मजा ले सकते हैं.

क्या होगी टाइमिंग?

मैच टाइमिंग की बात करें तो आईपीएल में आमतौर पर दो समय पर मुकाबले खेले जाते हैं. शाम का मैच भारतीय समय के अनुसार 7:30 बजे से शुरू होता है. वहीं जिन दिनों दो मैच होते हैं, उन दिनों पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाता है और दूसरा मैच शाम को होता है. आईपीएल में इस बार भी कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. लीग स्टेज के बाद प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST