<
Categories: मनोरंजन

क्या मलाइका अरोड़ा को मिला नया पार्टनर? जुहू की पार्टी के वायरल वीडियो पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

जुहू की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी के वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है. क्या अर्जुन कपूर के बाद मलाइका की लाइफ में कोई नया आ गया है? सोराब ने अब खुद सामने आकर इस रिश्ते की पूरी सच्चाई बताई है...

मलाइका अरोड़ा और ‘स्प्लिट्सविला X16’ फेम सोराब बेदी की साथ में कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर क्या आए, अटकलों का बाजार गर्म हो गया. हर कोई बस यही कयास लगा रहा था कि क्या मलाइका को नया पार्टनर मिल गया है? अब इन खबरों पर खुद सोराब बेदी ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर सच क्या है.  

इंटरनेट पर चल रही डेटिंग की खबरों के बीच सोराब ने ‘टाइम्स नाउ’ से बातचीत में साफ किया कि मलाइका और उनके बीच दोस्ती के अलावा और कुछ नहीं है. मलाइका से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए सोराब ने कहा, ‘जब मैं मॉडलिंग कर रहा था, तब देलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने मुझे रैंप वॉक का मौका दिया था. वहीं से हमारी दोस्ती हुई और हम अक्सर पार्टियों में मिलने लगे. ऐसी ही एक पार्टी में अपने मेंटर्स के जरिए मैं मलाइका से मिला. मलाइका भी देलनाज और वाहबिज की करीबी दोस्त हैं, इसी तरह हमारी भी दोस्ती हो गई। हमारे बीच (दोस्ती से बढ़कर) कुछ भी नहीं है.’ 

‘लोग कुछ भी बोलने से पहले सोचते नहीं’

सोराब ने सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर निराशा जताते हुए कहा कि जिस तरह से उनके वीडियो को देखा जा रहा है, वह गलत है. उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. ऐसा नहीं करना चाहिए.’ सोराब ने आगे बताया, ‘यह पहली बार नहीं था जब मैं उनके साथ पार्टी कर रहा था. मैं सालों से वाहबिज, देलनाज और मलाइका के साथ पार्टी कर रहा हूं. पहले भी मैंने मलाइका के साथ तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन तब मुझे कोई जानता नहीं था. अब चूंकि लोग मुझे पहचानने लगे हैं, इसलिए इन बातों पर गौर किया जा रहा है. दो लोग सिर्फ दोस्त भी हो सकते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही रंग दे दिया.’ 

कैसे शुरू हुई अफवाहें?

हाल ही में जुहू में मलाइका अरोड़ा के रेस्टोरेंट में एक पार्टी हुई थी, जिसमें सोराब भी शामिल हुए थे. वहां के कुछ वीडियो सामने आए जिसमें मलाइका और सोराब साथ में डांस करते और मस्ती करते नजर आ रहे थे. सोराब ने खुद भी इंस्टाग्राम पर मलाइका को बधाई देते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं (जिन्हें बाद में हटा दिया गया), जिसके बाद से ही फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST