<

IPL 2026: ईशान किशन बने SRH के नए कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Ishan Kishan: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. यह पहली बार होगा जब किशन इस फ्रेंचाइज़ी के लिए कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान पैट कमिंस शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी चोट के कारण टीम को मजबूरी में कप्तानी में बदलाव करना पड़ा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए  ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. यह पहली बार होगा जब किशन इस फ्रेंचाइज़ी के लिए कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.
उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी के साथ-साथ मैदान पर उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखते हुए टीम ने उन पर भरोसा जताया है. इशान किशन लंबे समय से टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह तेज शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी लीडरशिप का अनुभव हासिल किया है. यही वजह है कि टीम ने उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना. टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था.

अभिषेक बने उपकप्तान

वहीं टीम के युवा स्टार अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. अभिषेक पिछले कुछ सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं और उन्होंने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है. अब उपकप्तान के तौर पर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी. टी20 विश्व कप में उनका बल्ला फ्लॉप रहा था लेकिन फाइनल में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी.

टीम के सामने चुनौती

कमिंस की गैरमौजूदगी टीम के लिए आसान नहीं होगी, क्योंकि वह एक शानदार गेंदबाज और अनुभवी कप्तान हैं. लेकिन यह मौका टीम के बाकी खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का भी है. कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद एक नए अंदाज में नजर आएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इशान किशन कप्तान के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या टीम इस बदलाव के बावजूद जीत हासिल कर पाती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

CBSE 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का कब आएगा रिजल्ट? कैसे करें चेक, टू-बोर्ड सिस्टम की पूरी जानकारी

CBSE Class 10th Result 2026 Time: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 8, 2026 07:23:01 IST

Ceasefire Global Market Impact: सीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, अब स्टॉक मार्केट और सोने पर क्या असर?

एक अचानक और बड़े फैसले के बाद, वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और तेज हो गई…

Last Updated: April 8, 2026 07:18:27 IST

KVS Admission Lottery Result Today: केंद्रीय विद्यालय लॉटरी रिजल्ट kvsangathan.nic.in पर आज, यहां से करें चेक

KVS Admission Lottery Result 2026: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए लॉटरी…

Last Updated: April 8, 2026 06:51:14 IST

UP Petrol Diesel Price 8 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दामों ने लिया यू-टर्न! राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 8, 2026 06:02:57 IST

Petrol Diesel Price Today 8 April: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी! आम आदमी को फायदा या जेब होगी ढीली?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 8, 2026 06:03:55 IST

Ceasefire: महायुद्ध पर ब्रेक! ट्रंप ने ईरान को दी 2 हफ्ते की मौहलत, सीजफाइयर की खबर से दुनियाभर में राहत

US-Iran War Ceasefire: इजराइल और ईरान की जंग की आग कब अमेरिका तक पहुंच गई…

Last Updated: April 8, 2026 05:49:47 IST