<

क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज! IPL 2026 शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच

IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा. स्टार स्पोर्टस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करके इसकी जानकारी दी.

IPL 2026 Start Date: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. IPL 2026 के ओपनिंग मैच का एलान हो गया है. IPL के 19वें सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘तैयार हो जाइए! टाटा IPL 2026 28 मार्च से शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है.’

बता दें कि IPL 2026 के लिए पिछले साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन हुआ था. इस दौरान कहा गया था कि IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी. हालांकि पिछले हफ्ते रिपोर्ट सामने कि IPL के नए सीजन की शुरुआत में थोड़ी देरी होगी. ऐसे में फैंस IPL शुरू होने की तारीख को लेकर बेताब हो रहे थे, लेकिन अब आखिरकार इसका जवाब मिल गया है. हालांकि अभी तक IPL के शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है. 

IPL शुरू होने में क्यों हो रही देरी?

इस साल IPL की शुरुआत 2 दिन की देरी से होने वाली है. अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है. दरअसल, देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में IPL की गर्वनिंग काउंसिल और BCCI इन विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान होने का इंतजार कर रही थी. हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने इलेक्शन की डेट का एलान नहीं किया है. इसके चलते IPL का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार भी IPL का शेड्यूल 2 फेज में जारी किया जाएगा. बता दें कि IPL के मुकाबले कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और चेन्नई (तमिलनाडु) में खेले जाएंगे. इस शहरों के राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं.

कहां खेला जाएगा ओपनिंग मैच?

माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद IPL 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा. इस सीजन का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. ओपनिंग मैच के अलावा बेंगलुरु में प्लेऑफ का मैच भी खेला जाएगा. बता दें कि एम चिन्नास्वामी को RCB के ग्रुप स्टेज के 5 मैचों की मेजबानी सौंपी गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अपने 2 घरेलू मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

सरकार ने बंद किए 83,000 व्हाट्सएप, 8 लाख सिम बेकार! क्या आपने तो नहीं की यह एक बड़ी भूल?

गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…

Last Updated: March 30, 2026 16:49:07 IST

Kal Ka Panchang 31 March 2026: महावीर जयंती का दिन क्यों है खास? पंचाग से जानें कल का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:28 IST

Viral Video: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को किया Kiss, देखने लायक है शेरा का रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:25 IST

कौन हैं मिनी माधुरी? जिन्होंने बॉलीवुड गानों से सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 30, 2026 16:39:39 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, RR के ये खिलाड़ी CSK पर बरपाएंगे कहर! ‘एक्स’ स्टार भी शामिल

CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…

Last Updated: March 30, 2026 16:36:31 IST

RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ये है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…

Last Updated: March 30, 2026 16:29:00 IST