<

Cameron Green: कैमरन ग्रीन ने तोड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास के बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी; शाहरुख खान की टीम ने खरीदा

Cameron Green: कैमरन ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

Cameron Green: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा. कैमरन ग्रीन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बड़ी बोली लगाई, लेकिन आखिर में KKR ने सबसे बड़ी बोली लगातार कैमरन ग्रीन को अपने साथ जोड़ लिया. अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम था, जिन्हें 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

अब स्टार्क को पछाड़कर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें खरीदने के लिए आईपीएल टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. कैमरून ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थे. सबसे पहले मुंबई ने सबसे ग्रीन के लिए बोली लगाई. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता के बीच काफी देर तक टक्कर हुई. फिर बिड प्राइस 13.5 करोड़ पहुंची, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स एंट्री की. फिर कोलकाता और चेन्नई के बीच काफी देर तक बोली लगी और बिड प्राइस 22 करोड़ तक पहुंच गई. आखिर में चेन्नई भी पीछे हो गई और कोलकाता ने बाजी मार ली.

कैमरन ग्रीन का IPL करियर

कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. ग्रीन बैटिंग से लेकर बॉलिंग फील्डिंग के लिए दमदार माने जाते हैं. उन्होंने अभी तक आईपीएल में 29 मैच खेले हैं. इस दौरान ग्रीन ने 28 पारियों में 707 रन बनाए हैं. इसमें एक नाबाद शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल में ग्रीन का स्ट्राइक रेट 153.7 का रहा है. इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने 29 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकॉनमी 9.08 की रही है.

ग्रीन का इंटरनेशनल करियर

कंगारू बैटिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रीन ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. उस मैच में उन्होंने और 55 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए थे. ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के टी20 इंटरनेशनल में 21 मैच खेले हैं. इनमें ग्रीन ने 521 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा ग्रीन ने टी20 इंटरनेशनल में 21 मैच की 12 पारियों में 12 विकेट भी चटकाए हैं. कैमरन ग्रीन का टेस्ट करियर भी कमाल का रहा है. उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. KKR ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. इससे पहले साल 2024 में मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा था. वहीं, इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस तीसरे नंबर पर हैं, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके अलावा चौथे नंबर पर सैम करन का नाम है, जिन्हें साल 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं, आखिरी नंबर पर कैमरन ग्रीन का हा नाम है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने सा 2023 में 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST