<
Categories: मनोरंजन

Border 2 Teaser OUT: आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर.., रोंगटे खड़े कर देगा सनी देओल का डायलॉग… सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Border 2 Teaser OUT: फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर आज आउट हो चुका है, इस धांसू टीजर को देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर एक बार फिर फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बन गया है. सनी देओल का डायलोग “आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक” पूरा सोशल मीडिया पर गुंज रहा है.

Border 2 Teaser OUT: सनी देओल (Sunny Deol,), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की मच अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है और इस टीजर के आने के बाद पूरा सोशल मीडिया अब सनी देओल के डायलॉग “आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक” से गुंज रहा है. फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं, लोग अब इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं. 

1971 के युद्ध में भारत की विजय याद करते हुए जारी किया ‘बॉर्डर 2’ का टीजर

आज के दिन ही 1971 के युद्ध में भारत की विजय हुई थी इस खास मौके को याद दिलाते हुए इस ऐतिहासिक दिन के मौके पर मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र जारी किया और भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि दी है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर देशभक्ति से भरपूर है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में सनी देओल अपने बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं.  फिल्म ‘बॉर्डर 2’, 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार  टीजर

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर की शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा आता है 1971 भारत-पाकिस्तान वॉर. इसके बाद युद्ध का सायरन बजता और फिर सुनाई देती है  सनी देओल की आवाज- तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से या समंदर से सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे, जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोककर कहेगा, हिम्मत है तो आ ये खड़ा है हिंदुस्तान. इसके बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), वरुण धवन (Varun Dhawan) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की झलक देखने को मिलती है, परिवार से जुड़ा इमोशलन एंगल भी टीजर में दिया गया है. टीजर के आखिर में सनी देओल हाथ में गन लिए गोला दागते हुए नजर आते हैं. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में सनी देओल का एक और डायलोग है, जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. सनी देओल फौज का हौंसला बढ़ाते हुए ललकारते दिखते हैं आवाज कहां तक जानी है और फिर फौज कहती है लाहौर तक… . फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर बेहजद जानदार है, अब इसके ट्रेलर का लोग इंतेजार नहीं कर पा रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर पर सोशल मीडिया पर लोगो का रिएक्ट

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर आने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मंच गया है, हर जगह बस फिल्म के टीजर की चर्चा है, लोग फिल्म का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं, नेटिज़न्स ने ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र को बेस्ट बता रहे हैं, वहीं यूट्यूबर और फिल्म क्रिटिक्स रवि चौधरी ने भी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू साझा की, जिसमें उन्होंने फिल्म के टीज़र को “हार्ड-हिटिंग” कहा गया। रवि चौधरी ने यह भी कहा, “यह कैश-ग्रैब सीक्वल की तरह महसूस नहीं होता है। बॉर्डर 2 भारतीय सैनिकों के अतीत और वर्तमान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि की तरह है, यह 2-मिनट का टीज़र बेहद प्रभावशाली और शक्तिशाली है और इसके डायलॉग सुन रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स भी फिल्म के टीजर की तारीफ कर रहे हैं, किसी ने कहा जबरदस्त, किसी ने कहा धांसू.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST