<

IPL से हटेगा इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? रोहित और विराट के विरोध के बाद BCCI का बड़ा कदम! 31 दिसम्बर तक…

IPL 2027 Impact Player Rule: IPL में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को लेकर जारी बहस के बीच BCCI ने बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने IPL 2027 से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों से 31 अगस्त तक आधिकारिक फीडबैक मांगा है.

आईपीएल (IPL) में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस नियम पर दोबारा विचार कर सकता है. मई में बीसीसीआई सचिव देवजीत साइकिया ने कहा था कि आईपीएल 2026 सीजन के बाद इस नियम की समीक्षा की जाएगी, और बोर्ड ने अब इस पर काम शुरू कर दिया है.

सभी 10 टीमों से मांगी गई राय

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर उनकी राय मांगी है. टीमों के पास अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए सोमवार (31 अगस्त) तक का समय है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने अंपायरिंग, प्रैक्टिस सेशन और मैच से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं पर भी फीडबैक मांगा है. हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर ही है. हाल के सीजन में इस नियम के कारण कई मैचों में 200 से ज्यादा रन बने, जिससे गेंदबाजों की भूमिका को लेकर चिंता बढ़ गई है.

क्या बदलेगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम?

बीसीसीआई हर सीजन के बाद टीमों से सुझाव लेता है, लेकिन इस बार इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर खास ध्यान दिया जा रहा है. पिछले सीजन में कप्तानों की मीटिंग के दौरान कई खिलाड़ियों ने इस नियम पर आपत्ति जताई थी.

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि आईपीएल 2026 कप्तानों की बैठक में तय हुआ था कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद क्रिकेट ऑपरेशन्स से जुड़े मुद्दों पर सभी टीमों से बात की जाएगी.

रोहित और विराट भी उठा चुके हैं सवाल

मई में देवजीत साइकिया ने कहा था कि अगर फ्रेंचाइजी चिंता जताती हैं तो बोर्ड नियम पर पुनर्विचार कर सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस नियम की आलोचना कर चुके हैं. उनका मानना है कि इससे ऑलराउंडर की अहमियत कम हो रही है और गेंदबाजों का नुकसान हो रहा है.

हालांकि, साइकिया ने पहले इस नियम का बचाव करते हुए कहा था कि फैंस को बड़े स्कोर और रोमांचक मैच पसंद आ रहे हैं, और कई कम स्कोर वाले मैचों में गेंदबाजों ने भी विकेट निकाले हैं.

आगे क्या होगा?

बीसीसीआई ने टीमों से अपने क्रिकेट ऑपरेशन्स विभाग से चर्चा कर 31 अगस्त तक फीडबैक देने को कहा है. इसके बाद बोर्ड तय करेगा कि आईपीएल 2027 से पहले इसमें कोई बदलाव की जरूरत है या नहीं. फिलहाल यह नियम लागू है, लेकिन टीमों के सुझाव ही इसका भविष्य तय करेंगे.

क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम?
बीसीसीआई ने इसे 2023 में लागू किया था. इसके तहत मैच के दौरान कोई भी टीम अपनी प्लेइंग-11 में से एक खिलाड़ी को बदलकर दूसरे खिलाड़ी को मैदान पर उतार सकती है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ी सिर्फ चोट (जैसे कंकशन) की स्थिति में बदला जाता है, लेकिन आईपीएल में ऐसी कोई शर्त नहीं है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST