Hindi News / Sports / Ipl2022 Dc Vs Srh Match 50th Preview

IPL2022 के 50वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीमें होंगी आमने-सामने

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: IPL2022 का 50वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले 2 मुकाबले हार चुकी है और इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर वापिस लौटना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL2022 का 50वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम अपने पिछले 2 मुकाबले हार चुकी है और इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर वापिस लौटना चाहेगी।

पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ… PAK क्रिकेटर ने अपने ही देश के PM को रगड़ा, दुनिया के सामने कर दिया बेनकाब!

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स से महज 6 रन से हार कर यहां पहुंची है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच को जीतना बहुत जरूरी है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दिल्ली को यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

अगर दिल्ली की टीम इस मैच को गवां देती है, तो उनके लिए भी प्लेओफ का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

DC की संभावित प्लेइंग-11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

SRH की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, जे सुचित/श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन

IPL2022

ये भी पढ़ें : लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया IPL 2022 का सबसे लम्बा छक्का, गेंद को भेजा 117 मीटर दूर

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

dc vs srhIPL2022
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue