<
Categories: खेल

Fact Check: क्या गंभीर सच में दे रहे हैं कोचिंग पद से इस्तीफा? अफवाहों के बीच आया चौंकाने वाला सच, रिपोर्ट

Gautam Gambhir: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि गौतम गंभीर ने हेड कोच पद छोड़ दिया है, लेकिन इस मामले की पूरी जांच-पड़ताल के बाद सच सामने आया गया है. जानिए रिपोर्ट में क्या निकला?

Gautam Gambhir Leave Head Coach Post: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ चल रही है. सीरीज़ का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है. लेकिन इस मैच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने सबका ध्यान खींचा है. यह टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से जुड़ी है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि गौतम गंभीर ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

न्यूज़ एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के मुताबिक यह दावा सिरे से गलत है और गंभीर या BCCI की ओर से भी ऐसे किसी फैसले के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं मिली, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह दावा फेक है.

पोस्ट में किया गया दावा

एक X यूजर (@imRavY_) ने 24 नवंबर को इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के नाम से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि उन्होंने ‘कोच के तौर पर और भविष्य में किसी भी तरह के जुड़ाव से’ क्रिकेट की दुनिया से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है.

कथित बयान में, उन्होंने कथित तौर पर कहा – ‘ईमानदारी से कहूं तो, लगातार आलोचना और ट्रोलिंग बस थका देने वाली हो गई है. मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया, लेकिन इसके आसपास का माहौल, खासकर ऑनलाइन, यह साफ करता है कि मेरा समय खत्म हो गया है. मैं अपने रिकॉर्ड सही रखते हुए और सिर ऊंचा करके जा रहा हूं. इंडियन क्रिकेट को उसके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.‘

जांच में क्या निकला?

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर के रिटायरमेंट को लेकर कोई भरोसेमंद रिपोर्ट नहीं मिली. इसके बाद गौतम गंभीर, BCCI और संबंधित ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स की जांच की गई – कहीं भी ऐसी घोषणा मौजूद नहीं थी. रिपोर्ट में साफ है कि गंभीर के रिटायरमेंट का दावा पूरी तरह झूठा है और वह अपनी कोचिंग भूमिका में बने रहेंगे.

बता दें कि गौतम गंभीर का असली X अकाउंट @GautamGambhir है.

फेक पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

गौतम गंभीर के कोच पद से इस्तीफे के बारे में इस गुमराह करने वाली पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन आए हैं. कुछ फैंस ने गंभीर के फैसले को सही ठहराया है. एक और यूजर ने लिखा है कि कोई पद आपको डिफाइन नहीं करता. आपने देश के लिए जो काम किया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा. इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने गंभीर के समय में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस पर भी कमेंट किया है.

इन सभी बातों से पता चलता है कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच पद से इस्तीफा नहीं दिया है और यह सिर्फ एक गुमराह करने वाली खबर है.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST