Dharmendra First Salary: बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं उनके जाने का दुख उनके फैंस के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को है. धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया और एक से बढ़कर एक ब्लॉक बस्टर फिल्में दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी और उन्होंने अपनी पहली कमाई का क्या किया था? चलिए जानते हैं यहां
Dharmendra First Salary
Dharmendra First Salary: बॉलीवुड की जान लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वो लोगों के दिलों पर हमेशा राज करेंगे, लोग उन्हें कभी भी नहीं भूल पाएंगे. धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और एक से बढ़कर एक ब्लॉक बस्टर फिल्में दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र की पहली सैलरी कितनी थी और उन्होंने अपनी पहली कमाई का क्या किया था? चलिए जानते हैं यहां
एक बार धर्मेंद्र बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो दस का दम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम करने के पहली बार कितने पैसे मिले थे इस बात का जिक्र किया था. इस शो के दौरान का यह पुराना वीडियों अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान के शो शो दस का दम में धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के साथ नजर आए थे और शो में उन्होंने एक लाख रुपये जीते थे. शो में होस्ट सलमान खान ने धर्मेंद्र से पूछा था कि, जब आप एक्टर बनने का सपना लेकर पंजाब से मुंबई आए थे, तो आपके लिए उस रकम का क्या मतलब था?
सलमान खान के सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कहा- उस वक्त एक लाख रुपये…हे भगवान. इसके बाद सलमान ने धर्मेंद्र से पूछा कि आपकी पहली सैलरी कितनी थी. धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए कहा- “3500–7000 ऐसा था कुछ… लेकिन इससे पहले मेरे पास एक और फिल्म थी पर, अर्जुन हिंगोरानी की. वो तीन पार्टनर थे और मैं केबिन के किनारे बैठा सोच रहा था कि मुझे कम से कम 5000 रूपये तो मिलेंगे ही. लेकिन उन्होंने साइनिंग अमाउंट के तौर पर सिर्फ 51 रूपये ही दिए थे.”
वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र बता रहे हैं, कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी के पैसे से शराब खरीदी थी और दोस्तो के साथ बैठकर पी था. धर्मेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने पहला पैग लिया था, तो उन्होंने गिलास को रूमाल से पकड़ा था, ताकि ग्लास पर उनके फिंगरप्रिंट न आए. क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया तो करियर खत्म हो जाएगा. लेकिन तीसरे पैग पर वो सब भूल गए और रूमाल छोड़ दिया.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…