<
Categories: मनोरंजन

90 के दशक जैसा ‘कमिटमेंट’ चाहती है अनन्या पांडे, आज के दौर के रिश्तों पर खुलकर की बात

अनन्या पांडे ने हाल ही में Modern Relationships और 90 के दशक के रोमांस की तुलना की है .उन्होंने कहा कि पुराने दौर में प्यार का मतलब Commitment और वफादारी होता था. अनन्या के अनुसार, आज के Social Media और डेटिंग एप्स के दौर में रिश्तों में गहराई कम हो गई है और वे खुद पुरानी फिल्मों जैसा सच्चा Romance पसंद करती है.

Relationship Goals : बॉलीवुड की युवा स्टार अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी विचारों को लेकर भी चर्चा में है.  हाल ही में अनन्या ने आज के जमाने के रिश्तों (Modern Relationships) और 90 के दशक के रोमांस के बीच के अंतर पर अपने दिल की बात साझा की है. अनन्या का मानना है कि पुराने दौर के प्यार में जो गहराई और ‘कमिटमेंट’ (Commitment) था, वह आज कहीं गायब होता जा रहा है. 

90 का दशक: प्यार का मतलब था वफादारी
अनन्या पांडे ने बताया कि वे 90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों को देखकर बड़ी हुई है.  उनके अनुसार, उस समय प्यार का मतलब सिर्फ साथ घूमना नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित होना था अनन्या ने कहा, उस दौर में प्यार का मतलब था ‘कमिटमेंट’. अगर दो लोग साथ है, तो वे हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते थे. आज की पीढ़ी में उस धैर्य और ठहराव की कमी दिखती है. 

मॉडर्न रिलेशनशिप और सोशल मीडिया का असर
आज के दौर के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए अनन्या ने कहा कि ‘डेटिंग एप्स’ और सोशल मीडिया ने रोमांस को काफी बदल दिया है. आजकल लोगों के पास बहुत सारे विकल्प (Options) मौजूद है, जिसकी वजह से लोग किसी एक रिश्ते पर टिकने के बजाय जल्दी ऊब जाते है.  उनके मुताबिक, आज का प्यार थोड़ा सतही हो गया है, जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप कर लेते है. अनन्या ने आज के रिश्तों को ‘सिचुएशनशिप’ और ‘कैजुअल डेटिंग’ जैसे शब्दों के जाल में फंसा हुआ बताया. 

पुरानी फिल्मों जैसा रोमांस है पसंद
अनन्या ने खुलासा किया कि वे स्वभाव से बहुत ‘रोमांटिक’ है और उन्हें आज भी वही पुराने खत, लंबी बातचीत और बिना किसी दिखावे वाला प्यार पसंद है.  वे शाहरुख खान और काजोल जैसी फिल्मों के उस दौर को याद करती है जहां प्यार में सादगी और एक अलग ही जादू था. अनन्या चाहती है कि उनके जीवन में भी कोई ऐसा हो जो प्यार को सिर्फ एक दिखावा न समझे, बल्कि उसे गंभीरता से निभाए.  करियर की बात करते हुए अनन्या ने कहा कि वे फिलहाल अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही है, लेकिन वे भविष्य में एक ऐसा रिश्ता चाहती है जो 90 के दशक की याद दिला दे. उन्हें लगता है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें फिर से उसी पुराने ‘कमिटमेंट’ की जरूरत है ताकि रिश्तों में विश्वास और मजबूती बनी रहे. 

अनन्या पांडे का यह बयान युवाओं के बीच काफी चर्चा में है. कई लोग उनसे सहमत है कि तकनीक के इस दौर में प्यार की असली परिभाषा कहीं खो गई है. अनन्या की बातों से साफ है कि वे भले ही आज के जमाने की एक्ट्रेस हों, लेकिन उनका दिल अभी भी उसी पुराने और सच्चे रोमांस की तलाश में है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Pawan Kalyan Three Wives: कौन है पवन कल्याण की तीन पत्नियां? पहली ने किया था केस, दूसरी से हुआ कलेश और अब तीसरी वाली से…

Pawan Kalyan Three Wives: पवन कल्याण ने अब तक तीन शादियां की हैं. तीसरी पत्नी…

Last Updated: November 10, 2026 13:42:11 IST

Yash Vs Ranbir Kapoor: राम या रावण…कौन है ज्यादा अमीर? रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा मालामाल; जानें नेटवर्थ

Yash Vs Ranbir Kapoor Networth: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर और यश की जोड़ी दर्शकों…

Last Updated: November 10, 2026 12:55:10 IST

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: हैमिल्टन में बारिश बनी विलेन, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:37 IST

फिटमेंट फैक्टर 3 या 4 हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? ₹18,000 की बेसिक पे पर समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2 से 4 होने पर ₹18,000 की बेसिक सैलरी…

Last Updated: November 10, 2026 12:45:09 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Veritas Finance, SEBI के ऑब्जर्वेशन के बाद IPO प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…

Last Updated: November 10, 2026 12:22:30 IST

Watch Video: ‘अंगूठाछाप हो तुम… शक्ल से नफरत है’, झांसी में महिला TTE की दबंगई; वायरल वीडियो को देख भड़क उठे लोग

Jhansi Viral Video: झांसी स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी पर महिला TTE और यात्री…

Last Updated: November 10, 2026 12:19:19 IST