<
Categories: खेल

Ishan Kishan Century: T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेंगे ईशान किशन? अभिषेक शर्मा के साथ करेंगे ओपनिंग, क्या कट जाएगा शुभमन-संजू का पत्ता?

ईशान किशन का तूफानी शतक! न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 छक्के जड़कर क्या संजू और शुभमन की जगह छीन ली? जानें 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का नया ओपनिंग प्लान...

T20 World Cup 2026: ईशान किशन, जिसका नाम भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कहीं खोता जा रहा था, उसने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपनी वापसी का मिशन पूरा कर लिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद, ईशान किशन ने BCCI का दरवाज़ा खटखटाया और T20 टीम में जगह पक्की कर ली. अब, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खासतौर पर दूसरे टी 20 मैच में शतक लगाकर, उन्होंने 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी या यूं कहें की उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है. ईशान किशन को तिलक वर्मा की चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में मौका मिला और इस मौके को उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया। और अब वो दिन दूर नहीं जब BCCI टी20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाए. पिछले T20 मैच में, ईशान किशन ने 29 गेंदों में अर्धशतक बनाया और फिर उसे एक तूफानी शतक में बदल दिया.

ईशान ने शतक का सपना पूरा किया

ईशान किशन ने लगभग डेढ़ साल बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए खेला. 2023 के आखिर में, BCCI के आदेश न मानने की वजह से उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हटा दिया गया था. लेकिन अब उन्होंने ज़ोरदार वापसी की है और अपनी जगह पक्की कर ली है. रायपुर में, ईशान किशन शतक से 25 रन से चूक गए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने शतक का सपना पूरा किया.

T20 वर्ल्ड कप में प्रमोशन

ईशान किशन ने इस सीरीज़ में 4 मैच खेले हैं और 215 रन बनाए हैं। पिछले T20 मैच में, ईशान ने 43 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से 84 रन बनाए. उन्होंने अपने T20 करियर का पहला शतक बनाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर में 1000 रन भी पूरे किए. किशन ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ T20 शतक का रिकॉर्ड भी बनाया.

टीम इंडिया ने रनों का अंबार लगाया

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में 14 रन बनाकर तूफानी शुरुआत की, लेकिन 15 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए. संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन फिर ईशान किशन ने ज़बरदस्त हमला किया. उनका साथ सूर्यकुमार यादव ने दिया, जिन्होंने आउट होने से पहले 63 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने भी इसमें हिस्सा लिया और सिर्फ 17 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली. इन योगदानों की बदौलत, टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड पर कुल 272 रन बनाए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rise and Fall 2: ‘राइज फॉल 2’ में भिड़े गौतम-प्रियंका, खोल कर रख दी सारी पोल; बोलें – ‘तुम फ्लॉप हो…’

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…

Last Updated: October 5, 2026 14:24:33 IST

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST

‘तेलंगाना में ये क्या हो रहा है…’ कांग्रेस नेता ने दलित महिला को मारा थप्पड़, खींचे बाल, AAP ने उठाया सवाल

Telangana Congress Leader: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुरुष ने…

Last Updated: October 5, 2026 13:33:53 IST

पत्नी से हुआ विवाद, तो लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, कानपुर देहात में सरकारी डॉक्टर की मौत

Kanpur News: कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी डॉक्टर…

Last Updated: October 5, 2026 13:09:15 IST

India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब…

Last Updated: October 5, 2026 12:45:55 IST

Team India October Schedule: भारतीय खिलाड़ियों के लिए महाभारत से कम नहीं होंगे अगले 30 दिन! एक के बाद एक होंगे बड़े मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

Team India October Schedule: भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर…

Last Updated: October 5, 2026 12:43:14 IST