Ishan Kishan Viral Video: ईशान किशन सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे हैं. वह भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद में लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस दौरान उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
ईशान किशन का वायरल वीडियो.
Ishan Kishan Viral Video: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टूर्नामेंट के ग्रुप-स्टेज में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है. फिलहाल ईशान भारत के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब वह सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम के साथ लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच ईशान किशन का एक प्यारा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशान किशन नेट प्रैक्टिस के दौरान फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई देते हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए मजाकिया अंदाज में बात करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस क्यूट अंदाज के लिए ईशान किशन की तारीफ भी की जा रही है. नीचे देखें पूरी वीडियो…
वायरल वीडियो में ईशान किशन (Ishan Kishan) फैंस को ऑटोग्राफ देते हैं. इस दौरान ईशान एक फैन से पूछते हैं, ‘आयें केने से आया है.’ इस पर फैन कहता है, हम गोरखपुर से… भइया आप ही के इधर से हैं, ज्यादा दूर न है.’ यह सुनकर ईशान किशन ने आगे कहा, ‘इसीलिए तो बोलें… तेरे भाषा से ही लग गया कहीं बाजू का ही है. फिर फैन आखिर में कहता है कि भइया आपसे दिल्ली में नहीं मिल पाए थे, इसलिए यहां आए हैं. ईशान किशन ने फैंस को ऑटोग्राफ देने के बाद उनके साथ सेल्फी भी ली. स्टार विकेटकीपर के इस प्यारे अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि ईशान किशन बिहार से ताल्लुक रखते हैं.
ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं. फिलहाल ईशान किशन इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इससे पहले ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में खेली गई टी20 सीरीज में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था. इस सीरीज में ईशान किशन ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की थी.
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…