Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कुछ दिन तिहाड़ जेल में बिताने पड़े. हालांकि अब वो रिहा हो गए हैं. इसके बाद वह सीधे अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे, जहां बारातियों के लिए शानदार इंतजाम किया गया. समारोह में कई पकवान लिस्ट में शामिल रहे, जिसके वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
राजपाल यादव की भतीजी की शादी
Rajpal Yadav Niece Wedding: एक्टर राजपाल यादव के लिए बीते कुछ दिन काफी मुश्किल रहे. चेक बाउंस मामले में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी. हालांकि कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें रिहा कर दिया. रिहा होते ही अभिनेता अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उनकी भतीजी की शादी का आयोजन था. इस भव्य शादी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कार्यक्रम के दौरान कई स्वादिष्ट व्यंजन दिख रहे हैं. लिस्ट में गोलगप्पे, चाट ही नहीं, मसाला चाप आदि डिशेज भी शामिल हैं. बताया जा रहा है करीब 3000 बाराती शादी में आए थे. चलिए जानते हैं पकवानों की लिस्ट.
अभिनेता की भतीजी की शादी के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. इसमें कार्यक्रम की भव्य झलक देखने को मिल रही है. इस वीडियो में कई स्वादिष्ट व्यंजन दिख रहे हैं. अगर मेन्यू की बात की जाए तो गोलगप्पे, जलेबी, मसाला चाप, पाव भाजी, पापड़ी चाट आदि डिशेज शामिल हैं. नाश्ते का साथ-साथ कई और फूड आइटम्स भी दिख रहे हैं, जैसे कढ़ाई पनीर, मिक्स वेज आदि.
एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सभी मेहमान व्यंजनों का स्वाद लेते दिख रहे हैं. आसपास की सजावट भी अच्छी लग रही है.
राजपाल यादव का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी भतीजी के संगीत कार्यक्रम में जोरदार ठुमका लगाते दिख रहे थे. इस वीडियो लोगों ने इंटरनेट पर खूब पसंद किया था.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है. तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता ने इस कानूनी लड़ाई के दौरान उनका साथ देने के लिए पूरे देश और बॉलीवुड के सदस्यों का आभार व्यक्त किया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर 18 मार्च तक अस्थायी रोक लगा दी है. जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच ने आदेश देते हुए कहा कि राजपाल को 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही रकम का एक जमानती देना होगा.
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…