<

जब सचिन तेंदुलकर के सामने ईशान किशन ने दी गाली, फिर कैसे निकल गई ‘हीरोपंती’, देखें ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो

Ishan Kishan Viral Video: ईशान किशन ने एक बार मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर के सामने गाली दे दी थी. हालांकि उन्हें पता नहीं था कि रूम में सचिन तेंदुलकर भी मौजूद हैं.

Ishan Kishan Viral Video: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. देश-दुनिया के बहुत से युवा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना आइडल मानते हैं. ऐसे में अगर सचिन तेंदुलकर किसी टीम से जुड़ जाएं, तो खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात होती है. वहीं, अगर सचिन तेंदुलकर खुद किसी युवा खिलाड़ी के सामने आ जाएं, तो उसका नर्वस होना आम बात है. ऐसी ही एक घटना हुई थी साल 2021 में हुई थी, जब सचिन तेंदुलकर IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. उस समय यूएई में आईपीएल खेला जा रहा था. इस दौरान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे. उसी समय ईशान किशन बिखरे बालों के साथ चश्मा और इयरबड लगाकर ड्रेसिंग रूम में एंट्री करते हैं. इस दौरान ईशान किशन ने सामने देखा कि सचिन तेंदुलकर सामने बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सारी हीरोपंती निकल गई. ईशान किशन तुरंत अपने बाल सही करते हुए किसी स्कूली बच्ची की तरह सचिन तेंदुलकर को गुड आफ्टरनून विश करते हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन तेंदुलकर को देखकर ईशान किशन (Ishan Kishan) अपना बैग उतारते हुए चश्मा निकालते हैं. फिर जल्दी से अपने बालों को ठीक करते हुए इयरबड निकालकर सचिन तेंदुलकर से कहते हैं कि ‘गुड आफ्टरनून सर’. इसके बाद सचिन तेंदुलकर पूछते हैं कि कैसे हो? और फिर हसंते हुए ड्रेसिंग रूम से बाहर चले जाते हैं. ईशान किशन ने सचिन तेंदुलकर को देखने के बाद जिस तरह से रिएक्शन दिया, उससे पूरा ड्रेसिंग रूप ठहाकों से गूंज उठा. वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड समेत ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगे.

ईशान किशन ने गलती से दे दी थी गाली!

ईशान किशन के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इसके कुछ समय बाद ईशान किशन ने इस मजेदार घटना की पूरी सच्चाई बताई थी. कमेंटेटर गौरव कपूर के यूट्यूब शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में ईशान किशन ने बताया कि उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कमरे में गाली दे दी थी. ईशान को पता नहीं थी कि सचिन तेंदुलकर भी उसी रूम में बैठे हुए हैं. युवा क्रिकेटर ने बताया कि वे मोहसिन और युद्धवीर के साथ रहते थे. उनके पास सामान ज्यादा रहता था, जिसके लिए ईशान किशन अपने साथियों से मदद लेते थे. उस दिन ईशान किशन अपने फोन में गाने सेट कर रहे थे और जब उन्होंने देखा तो उनके साथी खिलाड़ी चले गए थे. इसके बाद ईशान किशन अपना सामान लेकर ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, तो उन्हें देखते ही गाली दे दी. फिर तुरंत उन्हें पता चला कि सचिन तेंदुलकर भी उसी रूम में बैठे हुए हैं. यह देखकर ईशान किशन की बोलती बंद हो गई.

सचिन तेंदुलकर से गिफ्ट में लिया टी-शर्ट

ईशान किशन ने आगे बताया कि बाद में उन्होंने सचिन तेंदुलकर से माफी भी मांगी थी. साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर से एक टी-शर्ट भी गिफ्ट मांगी थी. इस पर सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि तुझे चाहिए या फिर किसी और को देना है. तो ईशान ने जवाब दिया कि नहीं मुझे ही चाहिए. फिर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि फिर तुझे कैसे मना कर सकता हूं.

बता दें कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने साल 2018 में अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद साल 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेला, फिर 2025 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. फिलहाल ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा है. IPL 2026 में ईशान किशन SRH की ओर से खेलते दिखाई देंगे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST