<
Categories: Education

क्यूआर कोड स्कैन करने पर रिक एस्टले का गाना हुआ ओपन, रिकरोल प्रैंक पर CBSE ने दिया स्पष्टीकरण

हाल ही में सीबीएसई की क्लास 12 गणित परीक्षा के प्रश्न पत्र पर छपे क्यूआर कोड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. छात्रों ने दावा किया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर रिक एस्टले का 'नेवर गॉना गिव यू अप' म्यूजिक वीडियो खुल जाता है. सीबीएसई ने इस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है.

CBSE Rickroll Prank Controversy: हाल ही में सीबीएसई की क्लास 12 गणित परीक्षा के प्रश्न पत्र पर छपे क्यूआर कोड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. पेपर का क्यूआर कोड स्कैन करने पर सिंगर रिक एस्टले का गाना ओपन हो रहा था.  

छात्रों ने दावा किया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर रिक एस्टले का ‘नेवर गॉना गिव यू अप’ म्यूजिक वीडियो खुल जाता है; जो इंटरनेट का मशहूर ‘रिकरोल’ प्रैंक है. जिसके बाद से क्यूआर कोड की प्रमाणिकता पर सवाल उठने लगे थे. सीबीएसई ने इस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. 

घटना का पूरा विवरण

क्लास 12 का मैथ्स का बोर्ड एग्जाम 9 मार्च 2026 को हुआ था जिसका समय 10:30 से 1:30 बजे तक था. प्रश्न पत्र के ऊपरी बाएं कोने पर क्यूआर कोड था, जो 2018 से पेपर की प्रामाणिकता जांचने के लिए लगाया जाता है. छात्रों के अनुसार, घर जाकर स्कैन करने पर यूट्यूब पर रिक एस्टले का 1987 का हिट सॉन्ग वीडियो खुला, जिसे बिलियन स्ट्रीम्स वाला रिकरोल मीम माना जाता है. रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, “होली शि* सीबीएसई ने 12वीं को रिकरोल कर दिया!” 

रिकरोल प्रैंक क्या है?

रिकरोल 2000 के मध्य से चला आ रहा इंटरनेट जोक है, जहां यूजर को उम्मीद के कंटेंट के बजाय रिक एस्टले का यह वीडियो दिखाया जाता है. स्पॉटिफाई पर बिलियन प्ले के साथ यह मीम आज भी पॉपुलर है. 

सीबीएसई का आधिकारिक बयान

सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि सभी प्रश्न पत्र असली हैं और कोई सुरक्षा समझौता नहीं किया गया. बोर्ड ने कहा, “पेपर में कई सिक्योरिटी फीचर्स हैं, जिसमें क्यूआर कोड शामिल है जो पेपर की वैधता जांचने के लिए है.” दिल्ली-एनसीआर के कई सेंटर्स के पेपर चेक करने पर भी क्यूआर कोड केवल ‘A’ और ‘Q’ जैसे अल्फाबेट मार्कर्स दिखाता था, न कि कोई वीडियो. बोर्ड ने वायरल क्लेम को खारिज कर दिया. कुछ वीडियोज में क्यूआर स्कैन से रिकरोल दिखा, लेकिन यह सभी पेपर्स में नहीं था. सीबीएसई ने आगे कहा कि हालांकि प्रश्न पत्रों की सत्यता को लेकर चिंता दूर हो गई है, लेकिन इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST