<

Jacob Bethell: जैकब बेथेल ने SCG टेस्ट में रचा इतिहास, पिछले 19 सालों में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Jacob Bethell Century: जैकब बेथेल ने एशेज में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. वह इस सदी में एशेज टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.

Jacob Bethell Century: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5वां एशेज टेस्ट सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है. इस टेस्ट में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) ने इतिहास रच दिया है. जैकब बेथेल साल 2006 के एशेज में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, 21वीं सदी में एशेज में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 22 साल और 78 दिन की उम्र में एशेज सीरीज में शतक लगाने का कारनामा किया. बेथेल ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है.

बेथेल से पहले साल 2006 में पर्थ टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एशेज में शतक लगाया था. उस दौरान उनकी उम्र सिर्फ 21 साल और 357 दिन थी. वहीं, अब 19 साल बाद बेथेल ने यह कारनामा कर दिखाया है.

खास लिस्ट में शामिल हुए बेथेल

सिडनी में खेले जा रहे एशेज टेस्ट में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी को संभाला. उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला. इसी के साथ खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं. जैकब बेथेल इंग्लैंड के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने अपनी पहला फर्स्ट क्लास शतक टेस्ट में लगाया है. बेथेल से पहले ये इंग्लैंड के लिए हेनरी वुड, जैक रसेल, स्टुअर्ट ब्रॉड और गस एटकिंसन ने यह कारनामा किया था.

कैसा रहा चौथे दिन का खेल?

टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप्स तक जैकब बेथेल ने 232 गेंदों पर 142 रन बनाए. इस दौरान बेथेल के बल्ले से 15 चौके निकले. वह अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं. टेस्ट के आखिरी दिन दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. उनके साथ मैथ्यू पॉट्स 10 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए क्रीज पर हैं. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रुक ने 42 रनों की योगदान दिया, जबकि सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी इतने ही रन बनाए. फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 302 है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर 119 रनों की बढ़त बना ली है.

5वें टेस्ट का हाल

5वें टेस्ट मैच की बात करें, तो इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. पहली पारी में इंग्लैंड ने 384 रन बनाए. इस दौरान जो रूट ने 160 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हैरी ब्रुक ने जोरदार अर्धशतक लगाया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 138 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 567 रन बना दिए. इससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 181 रनों की बढ़त बना ली. फिर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई, लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही. सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बेन डकेट ने 42 रन बनाए. इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे जैकब बेथल ने पारी को संभाला और शानदार शतक लगाया. फिलहाल इंग्लैंड के पास 119 रनों की लीड है. अब इस टेस्ट मैच का रिजल्ट आखिरी दिन तय होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST

Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…

Last Updated: October 23, 2026 09:27:09 IST

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : शाहिद ने नहीं छुए सलमान खान के पैर, भाईजान से दूरी बना रहे एक्टर; क्या मौत है डर की वजह?

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…

Last Updated: October 23, 2026 09:18:47 IST

UP MLC Election: 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, मैदान में 152 प्रत्याशी; मतदान के लिए ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…

Last Updated: October 23, 2026 09:11:44 IST

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Reunion: शाहिद ने लगाया करीना को गले, ताजा हुई गीत-अदित्य की पुरानी यादें; सालों बाद भूले ब्रेकअप का दर्द

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 23, 2026 08:57:52 IST

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 54 घायल; सैकड़ों घर बर्बाद, सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…

Last Updated: October 23, 2026 08:19:49 IST