<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए क्या है खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी!

8th Pay Commission: नया साल लगते ही सेंट्रल गवर्मेंट के एम्पलॉई और पेंशनर्स में एक उम्मीद कि किरण जागने लगी है. कर्मचारियों के बीच चर्चा भी होने लगी है कि आखिर आठवें वेतन आयोग को कब लागू किया जाएगा.

8th Pay Commission: नया साल लगते ही सेंट्रल गवर्मेंट के एम्पलॉई और पेंशनर्स में एक उम्मीद कि किरण जागने लगी है. कर्मचारियों के बीच चर्चा भी होने लगी है कि आखिर आठवें वेतन आयोग को कब लागू किया जाएगा. साथ ही सैलरी में बढ़ोत्तरी कितनी होगी और कब से वह अकाउंट में आएगी? (8th pay commission salary hike 2026) इन सब चर्चाओं के बीच 8पे कमीशन की तस्वीर अब धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें समय लग सकता है. अब ऐसे में इस बात की चर्चा होने लगी कि बढ़ा हुआ एरियर किस्तों में मिलने की उम्मीद है. 

‘1 जनवरी 2026 से ड्यू है आठवां वेतन आयोग’

जानकारी के मुताबिक, देशभर के करीब पचास लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनर्स (8th pay commission pensioners) 8वें वेतन आयोग के दायरे में हैं. ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल (Manjeet Patel) के एक न्यूज को दिए इंटरव्यू के अनुसार, 8th Pay Commission नियमों के हिसाब से 1 जनवरी 2026 से ड्यू है. मतलब नए साल से ही यह मिलना चाहिए लेकिन सरकार ने आयोग को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का वक्त दिया है. इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी और लागू करने में करीब 6 महीने और लग सकते हैं.

बढ़ी हुई सैलरी कब मिलेगी?

डॉ. मंजीत पटेल के मुताबिक, यदि प्रोसेस टाइम से होगी तो जनवरी 2028 तक कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है. हालांकि, राजनीतिक और प्रशासनिक संकेतों को देखकर तो यही लगता है कि सरकार जुलाई 2027 से इसकी घोषणा कर सकती है. इसके अलावा एरियर भी हमेशा से एकमुश्त दिया गया है. अगर प्रक्रिया में लेट तफाती होती है तो एक्सपर्ट के मुताबिक, लेवल-8 के कर्मचारी को लगभग 4 लाख रुपए तक का नुकसान हो सकता है. कर्मचारियों की नजर वेतन आयोग पर टिकी है.

DA और DR में बढ़ोतरी कैसे तय होती है?

कई लोगों का यह सवाल है कि सरकार पैसा कैसे बढ़ाती है. तो बता दें कि सरकार हर 6 महीने में महंगाई के आंकड़ों को देखती है और उसी के आधार पर कर्मचारियों का डीए (DA) और पेंशनर्स का डीआर (DR) की रूपरेखा तय करती है. अभी जिन आंकड़ों की बात की जा रही है वो नवंबर के हैं. नई दरों के लिए दिसंबर का डेटा की जरूरत पड़ेगी. दिसंबर के डेटा के आधार पर ही आगे की चीजें तय होंगीं. फिलहाल, कर्मचारियों को सैलरी और अन्य चीजों का इंतजार है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST