<

Jacob Martin: 22 साल कोर्ट के चक्कर, खत्म हुआ क्रिकेट करियर और छिन गई नौकरी… पूर्व भारतीय क्रिकेटर को अब मिला न्याय

22 साल लंबे इंतजार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को बड़ी राहत मिली है. फर्जीवाड़े के आरोप में घसीटे जाने से लेकर नौकरी गंवाने तक, जानिए उनकी पूरी आपबीती.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने एक आपराधिक मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पर्याप्त सबूत न होने के कारण उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है.

यह मामला साल 2004 का है, जिसमें धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि, अदालत ने अपने फैसले में कहा कि जैकब मार्टिन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला और गवाह भी आरोपों को साबित करने में नाकाम रहे. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वित्तीय लेन-देन या ‘अजवा स्पोर्ट्स क्लब’ के मालिकाना हक को लेकर कोई पुख्ता जानकारी पेश नहीं की जा सकी.

क्या था पूरा मामला?

जैकब मार्टिन के अनुसार, साल 2004 में उनकी क्रिकेट टीम खेलने के लिए ब्रिटेन (यूके) गई थी. दौरे के बाद टीम का एक खिलाड़ी वहीं रुक गया. छह महीने का वीजा खत्म होने के बाद भी वह इंग्लैंड में ही रहा और बाद में फर्जी इमिग्रेशन स्टैंप लगवाकर भारत लौटा. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान इस मामले में जैकब मार्टिन का नाम भी घसीट लिया गया.

‘मूल एफआईआर में मेरा नाम नहीं था’

मामले पर बात करते हुए जैकब मार्टिन ने कहा, ‘शुरुआती एफआईआर में मेरा नाम दर्ज नहीं था. बाद में जांच के दौरान मेरा नाम जोड़ा गया, क्योंकि मैं एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर था.’

उन्होंने बताया कि इस कानूनी लड़ाई के कारण उन्हें 22 सालों तक भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ा. इस दौरान उनकी रेलवे की नौकरी भी चली गई और बीसीसीआई से भी कोई मदद या स्पष्ट जवाब नहीं मिला. कोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्होंने सुकून की सांस ली है.

जैकब मार्टिन का क्रिकेट करियर

जैकब मार्टिन ने साल 1999 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने भारत के लिए 10 एकदिवसीय (ODI) मैच खेले, जिनमें 158 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 39 रन रहा. इसके अलावा, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा, असम और रेलवे की टीमों का प्रतिनिधित्व किया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST