Hyderabad News: हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सड़क पार कर रही एक युवती को कार ने टक्कर मार दी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
रोड एक्सीडेंट
Hyderabad News: हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी कार की चपेट में आने से ओडिशा की 26 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा 16 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ. पुलिस ने मामले में आंध्र प्रदेश के राज्यसभा सांसद और जनसेना पार्टी नेता लिंगमनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगमनेनी संजुश को आरोपी बनाया है.
मृतका की पहचान मयूरभंज, ओडिशा निवासी भारती मुखी के रूप में हुई है. भारती हैदराबाद के इनऑर्बिट मॉल स्थित लाइफस्टाइल स्टोर में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थीं.
जानकारी के मुताबिक, भारती अपनी सहकर्मी पूजा अशोक के साथ लंच लेने के लिए आईटीसी कोहिनूर इलाके की ओर गई थीं. लंच के बाद दोनों वापस मॉल की ओर लौट रही थीं. इसी दौरान भारती जब मॉल के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी एक Aston Martin SUV ने उन्हें कथित तौर पर तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. हादसे में भारती को सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा. उन्हें तुरंत उसी वाहन से जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मामले में लाइफस्टाइल स्टोर के मैनेजर पंजाला अश्विन कुमार की शिकायत पर माधापुर पुलिस ने केस दर्ज किया है. हादसे में शामिल Aston Martin SUV को साइबराबाद पुलिस ने जब्त कर लिया है. जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालक की पहचान लिंगमनेनी संजुश के रूप में की. मामले में पुलिस हादसे की परिस्थितियों, वाहन की गति और दुर्घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
भारती की मौसी अलोमोनी मुखी ने सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील की है. उन्होंने बताया कि भारती लंच ब्रेक के दौरान खाना लेने गई थीं, तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं. उनके मुताबिक, भारती परिवार की इकलौती कमाने वाली सदस्य थीं और उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…