<

खत्म हुआ दशकों का इंतजार… जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में रचा इतिहास, पहली बार उठाया रणजी ट्रॉफी का खिताब

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. 67 सालों बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी में चैंपियन बनी. इससे पहले जम्मू की टीम कभी रणजी के फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी.

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. जम्मू-कश्मीर ने फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन कर्नाटक पर 600 से ज्यादा रनों की लीड ले ली थी. इसके चलते मैच को आखिरकार ड्रॉ घोषित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में कर्नाटक पर बड़ी बढ़त बनाई थी, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित कर दिया गया. इसके चलते 67 सालों बाद जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है. यह टीम साल 1959 से ही रणजी ट्रॉफी खेल रही है, लेकिन कभी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है.

अब आखिरकार जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक को हराकर अपना पहला खिताब हासिल किया है. फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम में भारतीय टीम के लिए खेल चुके केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई खिलाड़ी मैदान में थे. वहीं, पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं था. इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को बुरी तरह हराया.

जम्मू-कश्मीर के सीएम ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्ऱॉफी का खिताब जीतकर दशकों के सूखे को खत्म दिया. सोशल मीडिया पर जम्मू के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की जा रही है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला ने भी अपनी टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए टीम को जीत की बधाई दी.

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में कर्नाटक के खिलाफ 584 रन ठोक दिए. जम्मू की ओर से शुभम पुंडीर ने शानदार शतक लगाया. इसके अलावा यावर हसन ने 88, साहिल लोत्रा ने 72, कन्हैया वाधवन ने 70, कप्तान पारस डोगरा ने 70 और अब्दुल समद ने 61 रनों की शानदार पारियां खेलीं. इसके दम पर जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में ही बोर्ड पर 584 रन टांग दिए. कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. फिर कर्नाटक की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन सिर्फ 293 के स्कोर पर ढेर हो गई. कर्नाटक की ओर से मयंक अग्रवाल ने 160 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया. जम्मू-कश्मीर की ओर से तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पंजा खोला. इससे जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रनों की लीड हासिल कर ली.

दूसरी पारी में ठोके 342 रन

जम्मू कश्मीर की टीम दूसरी पारी में 291 रनों की लीड के साथ उतरी. कर्नाटक के गेंदबाजों पर काफी दबाव था, जिसका जम्मू के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया. जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी कर्नाटक से गेंदबाजों पर अपना दबदबा कायम रखाा और 4 विकेट के नुकसान पर ही 342 रन बना दिए. इस पारी में जम्मू-कश्मीर के सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने 160 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा साहिल लोत्रा ने भी शतक लगाया. यह मैच का आखिरी दिन था, जिसके चलते मैच ड्रॉ कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में ही बढ़त बना ली थी. ऐसे में जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित कर दिया गया.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST