Hindi News / Sports / Japan Open 2023 5

Japan Open 2023: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर-फ़ाइनल में बनाई जगह, सीधे गेम में डेनमार्क की जोड़ी को हराया

India News (इंडिया न्यूज़),Japan Open 2023: जापान के टोक्यो में जापान ओपन 2023 बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है।योयोगी नेशनल जिम्नेजियम में जापान ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बैडमिंटन विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज़ सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी ने डेनमार्क के खिलाड़ियों को सीधे गेम में 21-17, 21-11 से हराकर BWF […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Japan Open 2023: जापान के टोक्यो में जापान ओपन 2023 बैडमिंटन प्रतियोगिता जारी है।योयोगी नेशनल जिम्नेजियम में जापान ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बैडमिंटन विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज़ सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी ने डेनमार्क के खिलाड़ियों को सीधे गेम में 21-17, 21-11 से हराकर BWF सुपर 750 सीरीज़ के क्वार्टर-फ़ाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

पहला गेम

हाल ही में कोरिया ओपन जीतने वाली  सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 5-2 की बढ़त के साथ बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन जेप्पे बे और लेस मोल्हेडे की दुनिया की 33वें नंबर की जोड़ी ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-9 के स्कोर के साथ बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, भारतीय बैडमिंटन के मौजूदा सितारों ने अपना धैर्य बनाए रखा और कुछ तेज़-तर्रार शॉट के साथ 21-17 से गेम को जीत लिया।

बार-बार एक ही गलती कर रहा लखनऊ का ये युवा गेंदबाज, BCCI ने दूसरी मर्तबा लगाया जुर्माना

सात्विक-चिराग

दूसरा गेम

दूसरे गेम में सात्विक-चिराग ने अपनी लय और फ़ॉर्म को बदस्तूर जारी रखते हुए विरोधी जोड़ी को कोई मौक़ा नहीं दिया और बेहद आसानी से 21-11 से जीत दर्ज कर क्वार्टर-फ़ाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

क्वार्टर-फ़ाइनल में चीनी ताइपे की जोड़ी से होगा मुकाबला

इस साल अब तक तीन BWF टूर ख़िताब अपने नाम करने वाली भारतीय जोड़ी का अब क्वार्टर-फ़ाइनल में दुनिया की 18वें नंबर की चीनी ताइपे की जोड़ी ली यांग और वांग चिन-लिन से सामना होगा।

भारतीय महिला जोड़ी का अभियान सामप्त

वहीं महिला युगल स्पर्धा में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद शीर्ष भारतीय जोड़ी को विश्व की 7वें नंबर पर काबिज़ जापान की नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा की जोड़ी ने सीधे गेम में 23-21, 21-19 से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही 19वें नंबर की भारतीय महिला जोड़ी का प्रतियोगिता में अभियान समाप्त हो गया।

पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए महत्वपूर्ण है प्रतियोगिता

आपको बता दें कि जापान ओपन के नतीजों को पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिना जाएगा। बैडमिंटन के लिए क्वालिफिकेशन विंडो इस साल 1 मई से शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-Japan Open 2023: क्वार्टर-फ़ाइनल में पहुंचे भारतीय शटलर लक्ष्य सेन, जापान के कांटा सुनेयामा को हराया

Tags:

Badminton Hindi News"Badminton News in HindiChiragdaily sports newsDAILY SPORTS UPDATEJapan Open 2023Sports news in hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue