Hindi News / Sports / Japan Open 2023 Competition Will Start From 25th July

Japan Open 2023: 25 जुलाई से होगी प्रतियोगिता की शुरुआत, पीवी सिंधु सहीत कई भारतीय शटलर प्रतियोगीता में होंगे शामिल

India News (इंडिया न्यूज़),Japan Open 2023: जापान के टोक्यो में 25 से 30 जुलाई तक जापान ओपन 2023 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।BWF सुपर 750 सीरीज़ की जापान ओपन 2023 प्रतियोगिता की शुरुआत 25 जुलाई को पहले राउंड के साथ होगी वहीं, 30 जुलाई को फ़ाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। बता दें […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Japan Open 2023: जापान के टोक्यो में 25 से 30 जुलाई तक जापान ओपन 2023 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।BWF सुपर 750 सीरीज़ की जापान ओपन 2023 प्रतियोगिता की शुरुआत 25 जुलाई को पहले राउंड के साथ होगी वहीं, 30 जुलाई को फ़ाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। बता दें कि, जापान ओपन के नतीजे पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए खिलाड़ियों की क्वालीफ़ाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे। बैडमिंटन के लिए क्वालिफ़िकेशन विंडो इस साल 1 मई से शुरू हो चुकी है।

सीज़न का पहला खिताब जीतना चाहेंगी सिंधु

जापान ओपन 2023 की महिला एकल स्पर्धा में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की निगाहें फ़ॉर्म में वापसी करने के साथ ही सीज़न का अपना पहला ख़िताब जीतने पर होंगी। 17वें स्थान पर काबिज़ पीवी सिंधु प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत दुनिया की 20वें नंबर की शटलर झांग यि मान के ख़िलाफ़ करेंगी। इसके अलावा युवा शटलर आकर्षी कश्यप भी महिला एकल स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगी, जिनका सामना पहले राउंड में अकाने यामागुची से होगा। यामागुची प्रतियोगिता में शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल महिला खिलाड़ी हैं।

ओलंपिक से बदली गोल्फ की तस्वीर, अब भारत के गांव-गांव पहुंचेगा गोल्फ

Japan Open 2023

 एचएस प्रणॉय है पुरुष एकल में एकमात्र वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी

प्रतियोगिता की पुरुष एकल स्पर्धा में एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, प्रियांशु राजावत भारत की ओर से पोडियम पर शीर्ष स्थान बनाने के लिए ज़ोर-आज़माइश करेंगे। पुरुष एकल में एकमात्र वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय हैं जिन्हें 8वीं वरीयता दी गई है। वहीं मौजूदा विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन, जापान ओपन 2023 बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

जीत की लय को बरक़रार रखना चाहेंगी सात्विक-चिराग की जोड़ी

हाल ही में समाप्त हुए कोरिया ओपन 2023 प्रतियोगिता की पुरुष युगल स्पर्धा के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय जोड़ी भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे और वे अपनी जीत की लय को बरक़रार रखना चाहेंगे। आपको बता दें कि सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कोरिया ओपन 2023 के फ़ाइनल में फ़जर अल्फियान और मुहम्मद रियान अरडियांटो को हराया था। एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप विजेता भारतीय जोड़ी की यह तीसरी ख़िताबी जीत थी।

भारतीय टीम

पुरुष एकल: एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, प्रियांशु राजावत

महिला एकल: पीवी सिंधु, आकर्षी कश्यप

पुरुष युगल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला

महिला युगल: त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद

जापान ओपन 2023 में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कौन हैं?

पुरुष एकल

1. विक्टर एक्सेलसन
2. एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग
3. कुनलवुट वितिदसरन
4. कोडाई नाराओका
5. जोनाथन क्रिस्टी
6. शि यू क्यूई
7. लोह कीन यू
8. एचएस प्रणय

महिला एकल

1. अकाने यामागुची
2. एक से-यंग
3. चेन यू फी
4. ताई त्ज़ु-यिंग
5. हे बिंग जिओ
6. रत्चानोक इंतानोन
7. ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजंग
8. हान यू

पुरुष युगल

1. फजर अल्फियान/मुहम्मद रियान एड्रिएंटो
2. लियांग वेइकेग/वांग चांग
3. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी
4. आरोन चिया/सोह वूई यिक
5. ताकुरो होकी/यूगो कोबायाशी
6. ओंग यू सिन/टीओ ई यी
7. हेंड्रा सेतियावान/मुहम्मद अहसन
8. लियू यू चेन/ओउ ज़ुआन यी

महिला युगल

1. चेन किंग चेन/जिया फाई फैन
2. ली सो-ही/बेक हा-ना
3. झेंग यू/झांग शू जियान
4. किम सो येओंग/कोंग ही योंग
5. मायु मात्सुमोतो/वकाना नागाहारा
6. अप्रियानि रहयु/सिति फादिया सिल्वा रामधन्ति
7. किम हये जियोंग/जेओंग ना यून (वापसी)
8. युकी फुकुशिमा/सयाका हिरोटा

मिश्रित युगल

1. झेंग सी वेई/हुआंग या क्यूओंग
2. देचापोल पुवारानुक्रोह/सपसिरी ताएरत्तनाचाई
3. युता वतनबे/अरिसा हिगाशिनो
4. फेंग यान्झे/हुआंग डोंगपिंग
5. किम वोन-हो/जियोंग ना-यूं
6. सेओ सेउंग-जे/चाई यू-जंग
7. गोह सून हुआट/शेवॉन जेमी लाई
8. थॉम गिक्वेल/डेल्फ़िन डेलरू

यह भी पढ़ें-World Swimming Championship: 22 साल के तैराक ने तोड़ा माइकल फेल्प्स का 15 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

 

Tags:

Badminton News in HindiJapan Open 2023PV SINDUsports news hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue