<

IND vs AFG: बुमराह खेलेंगे या नहीं? अफगानिस्तान सीरीज से पहले आया बड़ा अपडेट! टीम ने खोजा विकल्प

Jasprit Bumrah Fitness Update: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह का फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. 9 सितंबर को होने वाले फिटनेस टेस्ट से तय होगा कि वह सीरीज में उतर पाएंगे या नहीं. जानिए बुमराह की वापसी का पूरा प्लान, उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया किस खिलाड़ी को मौका दे सकती है.

Jasprit Bumrah Fitness Update IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान ने कई लोगों को हैरान कर दिया था. चयनकर्ताओं ने टीम में ऐसे चार खिलाड़ियों को जगह दी है, जो इस समय पूरी तरह फिट नहीं हैं. ये सभी खिलाड़ी फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. इनमें टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. अब बुमराह की फिटनेस को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है. साथ ही, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके विकल्प के तौर पर एक खिलाड़ी को भी तैयार रखा है.

अफगानिस्तान सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट देंगे बुमराह

सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट में भी जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है. पोस्ट में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए बुमराह का चयन किया गया है, लेकिन उनकी फिटनेस का आकलन अभी जारी है. इसमें बताया गया है कि बुमराह को फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह की फिटनेस का फैसला टेस्ट के बाद ही होगा. 9 सितंबर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनके गेंदबाजी टेस्ट की बात सामने आ रही है. अगर वह इसमें फिट साबित होते हैं, तभी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके खेलने का रास्ता साफ होगा.

इसके बाद बुमराह को टी20 फॉर्मेट से ब्रेक दिया जा सकता है. इसका मकसद उन्हें वनडे वर्ल्ड कप और टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार रखना है. माना जा रहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्हें फिर से टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है, ताकि वह अगले टी20 वर्ल्ड कप और 2028 ओलंपिक की तैयारी कर सकें. अगर बुमराह फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो अफगानिस्तान सीरीज के बाद वह करीब छह टी20 मैच ही खेल पाएंगे. इसके बाद उनका फोकस टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर बढ़ सकता है.

भारत ए के लिए खेलना चाहते हैं बुमराह

बुमराह की योजना सिर्फ टी20 क्रिकेट तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के लिए खेलना चाहते हैं. इसका मकसद लंबे समय बाद लाल गेंद से क्रिकेट में वापसी से पहले खुद को मैच के लिए पूरी तरह तैयार करना है. बुमराह लंबे समय के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं. ऐसे में उन्हें अपनी फिटनेस और मैच लय हासिल करने के लिए भारत ए की ओर से लाल गेंद का मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है. इसी वजह से उनके वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलने की संभावना कम मानी जा रही है.

बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बुमराह की गैरमौजूदगी के लिए पहले से ही बैकअप तैयार रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस यादव को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह की जगह मौका मिल सकता है. प्रिंस यादव इससे पहले भी बुमराह के विकल्प के तौर पर टीम के साथ रह चुके हैं. उन्होंने आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान बुमराह की जगह टीम में जगह बनाई थी.

ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें बुमराह के बैकअप के तौर पर देख रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 9 सितंबर को होने वाले फिटनेस टेस्ट में बुमराह खुद को कितना फिट साबित कर पाते हैं. अगर वह पास होते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST