Gujarat Crime: गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक महिला ने बस स्टैंड से एक 4 साल के बच्चे को अगवा कर लिया. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उसने बताया कि वो बच्चे को किडनैप कर उसे सिग्नल पर भीख मंगवाना चाहती थी.
महिला ने 4 साल के बच्चे को किडनैप किया.
Gujarat Crime: गुजरात के सुरेंद्रनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बुधवार को पाटड़ी बस स्टेशन इलाके से 4 साल का लड़का अगवा किया गया था. उसे अहमदाबाद की सोलह पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही अपहरण की आरोपी 40 वर्षीय महिला रीमा उर्फ रमीला उर्फ टीनी को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि महिला अरवल्ली जिले के भिलोड़ा की रहने वाली है. वो वर्तमान में अहमदाबाद में रह रही थी. महिला से जब पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वो बच्चे से ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मंगवाना चाहती थी, जिसके लिए उसे अगवा किया गया है. उसने स्वीकार किया कि बच्चे का अपहरण कर वो पाटड़ी से अपने साथ ले गई थी.
जानकारी के अनुसार, ये मामला सुरेंद्रनगर के पाटड़ी बस स्टेशन का है. यहां फुटपाथ पर रहने वाले एक मजदूर परिवार का 4 साल का बच्चा बुधवार को खेलते हुए गायब हुआ था. बच्चे के गायब होने के बाद उसके परिवार ने उसे आसपास ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला, तो पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे. पुलिस ने बच्चे की तलाश करने की शुरुआत की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और वहां एक महिला को देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ.
पुलिस ने उस महिला को ढूंढना शुरू किया. पुलिस ने महिला के साथ एक बच्चे को देखा. बच्चे की पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. पुलिस ने उसकी पहचान 40 वर्षीय रीमा उर्फ रमीला उर्फ टीनी के रूप में हुई है. वो अहमदाबाद के सोला सिविल अस्पताल के सामने स्थित फ्लाईओवर के नीचे फुटपाथ पर अपने पति के साथ रहती है. वो भीख मांगकर और कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करती है. पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वो बच्चे से भीख मंगवाना चाहती थी, जिसके कारण उसने उसे किडनैप किया. सोलह पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…