<

महज 5 साल की उम्र में मां का निधन, 9वें नंबर पर उतर टेस्ट क्रिकेट में जड़ दिया शतक; रातों-रात बन गया स्टार, जानिए कौन है वो

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नौंवे नंबर एक ऐसा बल्लेबाज उतरा, जिसने शतक जड़कर रातों-रातों क्रिकेट की दुनिया में सबकी नींद उड़ा दी. बचपन में ही मां का निधन होने के बाद इस खिलाड़ी ने आकर विराट कोहली के साथ 241 रन की साझेदारी कर डाली. जानिए आखिर कौन है वो चमकता सितारा.

Cricket Player: क्रिकेट की दुनिया कुछ ऐसी है, जहां एक गेंद या एक मैच आपकी किस्मत बदल सकता है. आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि सब आंखे खुली की खुली रह गई. जी हां, उस खिलाड़ी ने भारत की ओर से 9वें नंबर पर उतरकर टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ दिया था. आज वह खिलाड़ी करोड़ों का मालिक हैं.चलिए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में विस्तार से सबकुछ. 

कौन है वो खिलाड़ी?

वह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारतीय ऑलराउंडर जयंत यादव हैं. जयंत यादव ने फरीदाबाद में रहकर ट्रेनिंग ली, जिसने उसने करियर को धार दी. हरियाणा रणजी टीम में खेलते हुए जयंत यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 45 प्रथम श्रेणी में 126 विकेट और 211 हाई स्कोर के साथ 1769 रन बनाकर अपने हुनर को साबित किया. इसके बाद उनका साल 2016 में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चयन हुआ.

पांच साल की उम्र में मां का हुआ निधन

22 जनवरी 1990 को जयंत यादव का जन्म हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था, लेकिन बाद में पढ़ाई के लिए दिल्ली चले जाने के कारण उनका पालन-पोषण वहीं हुआ.
आपको बता दें कि जयंत यादव का बचपन बहुत कष्टकारी रहा है. जब वह सिर्फ 5 साल के थे तो उनकी मां का निधन हो गया था. इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी जया से की. फिर जयंत यादव का पालन-पोषण हुआ. जयंत यादव बचपन से ही तेज  गेंदबाज बनने का सपना देखते थे. कहा जाता है कि वो गेंदबाजी के दिन में 12 घंटे अभ्यास करते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था और उन्हें असली पहचान उनकी शानदार बल्लेबाजी ने दिलाई. हालांकि वो गेंदबाजी भी करते हैं. 

नौंवे नबर पर उतरकर जड़ा शतक

साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर जयंत यादव ने आठवें विकेट के लिए 241 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की.
यह किसी भारतीय जोड़ी द्वारा आठवें विकेट के लिए की गई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी रही.जहां कोहली ने 129 रन बनाए. वहीं जयंत ने नौंवे नंबर पर उतरकर अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक जड़ दिया था. 

एक नजर उनके करियर पर

जयंत यादव के आईपीएल करियर की बात करें तो, इसकी शुरुआत 2014 में दिल्ली कैपिटल्स से हुई थी, लेकिन उन्होंने इस टीम के लिए अपना पहला मैच 2015 में खेला था. आईपीएल 2025 की बात करें तो, वह गुजरात टाइटन्स की टीम का हिस्सा थे.

कितनी है नेटवर्थ?

भारतीय क्रिकेटर जयंत यादव की कुल संपत्ति की बात करें, तो रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 8 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा जयंत यादव के पास गुंड़गांव में एक आलीशान डिजाइनर घर है, जो उनके सफल करियर को दर्शाता है.

एक नजर उनके निजी जीवन पर

जयंत यादव की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो साल 2019 में उनकी सगाई दिशा चावला से हुई और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली. वहीं जयंत यादव वीरेंद्र सहवाज की बैखौफ बल्लेबाजी को बहुत पसंद करते हैं. इसके अलावा वो स्वान और आर अश्विन के भी फैन हैं. इतना ही नहीं जयंत पॉपुलर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के दीवाने हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST