एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों अपनी नई फिल्म और वायरल पोस्टर्स की वजह से हर तरफ छाई हुई है. Star kid की नई List में राशा का नाम अब सबसे ऊपर आ रहा है. लेकिन सुर्खियां बटोरने के साथ-साथ उन पर अपनी मां की तरह नाम कमाने का एक बड़ा challenge भी है.
bollywood
Viral Poster : राशा थडानी इन दिनों अपनी नई फिल्म के पोस्टर्स को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया का पोस्टर्स तेजी से वायरल हो रहा है. राशा की आने वाली फिल्म ‘लाइकी लाइका’ (Laikey Laikaa) का पहला पोस्टर जब से सामने आया है, इंटरनेट पर हंगामा मच गया है. इस पोस्टर में राशा अपने को एक्टर अभय वर्मा के साथ काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही है. पोस्टर में दोनों को ‘लिप-किस’ करते दिखाया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे है . कई फैंस को राशा में 90 के दशक वाली रवीना टंडन की झलक दिख रही है, जो अपने दौर में अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती थी.
बड़े स्टार-किड्स से तुलना जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुई, लोगों ने राशा की तुलना सुहाना खान, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जैसे स्टार-किड्स से करनी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या राशा थडानी इन सबको पीछे छोड़ देंगी? हालांकि, राशा ने बहुत समझदारी से जवाब देते हुए कहा कि सुहाना और जान्हवी ने इंडस्ट्री में काफी काम कर लिया है और उनसे तुलना करना अभी उनके लिए जल्दबाजी होगी.
किसी भी स्टार-किड के लिए सबसे मुश्किल काम अपनी मां या पिता के नाम से अलग अपनी पहचान बनाना होता है. राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, इसलिए अब सबकी नजरें उनकी फिल्म ‘लाइकी लाइका’ पर टिकी हुई है. एक्टिंग के साथ-साथ राशा सिंगिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रही है. अब देखना यह होगा कि क्या राशा अपनी मां के साये से निकलकर बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल कर पाती है के नहीं .
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…