फिल्म द केरल स्टोरी 2 और अस्सी अभी भी ठीक कारोबार कर रही हैं. वहीं धुरंधर 2 को लेकर भी तगड़ा बज बना हुआ है. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म रिलीज होने के पहले दिन ही प्रभास समेत कई एक्टर्स की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
केरल स्टोरी 2, ओ रोमियो और धुरंधर 2
BO Collections: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी 2 ने 40 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है. वहीं अस्सी भी 14 करोड़ कर सकती है. ओ रोमियो ने भी 105 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. तू या मैं तो फ्लॉप हो गई और अब तक केवल 8 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई है. मर्दानी 3 ने लगभग 75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं आगामी धुरंधर का सीक्वल धुरंधर द रिवेंज कई रिकॉर्ड्स सेट करने वाली है. जिस तरह से प्रिव्यू शोज की टिकट बिक रही हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो ये प्रभास कुमार की सलार का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड वर्ल्ड वाइड 41 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. हिंदी में ये फिल्म ने 35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी देश में 12 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइट ये फिल्म केवल 14 करोड़ रुपये का ही कारोबार ही कर पाई है. वहीं मृणाल ठाकुर की फिल्म दो दीवाने शहर में भी फ्लॉप हो गई है. फिल्म ने कुल 9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने इंडिया में नेट 83 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म 107 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.
धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही धुरंधर द रिवेंज की चर्चा भी जोरों पर है. 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू शो होने वाला है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकल्निक की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू के लिए सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग के तहत 15.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अगर ब्लॉक्ड सीटों को भी जोड़ा जाए, तो फिल्म लगभग 21.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…