<

कपिल देव का भूला हुआ प्यार… शादी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस से था अफेयर, फिर क्यों नहीं की शादी; पढ़ें दिलचस्प लव स्टोरी

Kapil Dev Forgotten Love Story: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का एक्ट्रेस सारिका कपूर के साथ अफेयर था. उन दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन फिर कपिल देव रिश्ते से पीछे हट गए. उन्होंने रोमी भाटिया से शादी की. पढ़ें पूरी लव स्टोरी...

Kapil Dev Forgotten Love Story: भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड की हसीनाओं के बीच रिश्ता बेहद खास रहा है. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की है. इनमें से कई ऐसी लव स्टोरी सामने आती है, जो लोगों का दिल जीत लेती है. 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान की ऐसी ही रोमांचक लव स्टोरी है. दरअसल, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका कपूर रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया. कपिल देव और सारिका रिलेशनशिप में होने के बाद भी साथ नहीं हो पाए.

1980 के दशक में अफवाहें थीं, कि कपिल देव का बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका कपूर के साथ अफेयर चल रहा है. उन दोनों की मुलाकात सिनेमा के दिग्गज मनोज कुमार की पत्नी ने करवाई थी. पहले उन दोनों की नॉर्मल मीटिंग हुई, जिससे वे दोस्त बन गए. कुछ ही समय बाद दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद मीडिया में कपिल देव और सारिका की शादी की भी खबरें आने लगीं. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया. नीचे पढ़ें पूरी लव स्टोरी…

कपिल देव ने सारिका ने क्यों नहीं की शादी?

कपिल देव और सारिका कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. ऐसा भी कहा जाता है कि सारिका कपूर कपिल देव के माता-पिता से मिलने के लिए पंजाब गई थीं. उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन फिर कपिल और सारिका के रिश्ते में दरार पड़नी शुरू हो गई. दरअसल, इससे पहले कपिल देव रोमी भाटिया के प्यार में पड़े थे, लेकिन उनके बीच रिश्ता खराब हो गया था. सारिका के साथ रिलेशनशिप में आने के बावजूद कपिल देव रोमी को भूल नहीं पाए. वह इमोशनली रोमी भाटिया से जुड़े हुए थे. जब कपिल और सारिका की शादी की अफवाहें सामने आईं, तो रोमी ने कपिल देव से संपर्क किया. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और उनका रिश्ता फिर से जुड़ गया. इसके चलते कपिल देव ने सारिका से शादी करने से मना कर दिया और उनसे माफी मांग ली. कहा जाता है कि रोमी भाटिया के साथ चल रहे खराब दौर से उबरने की कोशिश करते हुए कपिल ने सारिका से शादी करने का फैसला लिया था.

कपिल देव ने कब की शादी?

कपिल देव और रोमी भाटिया का रिश्ता प्यार से भर गया. फिर उन दोनों ने 1980 में उनसे शादी कर ली. रोमी ने कपिल के सुख-दुख में हमेशा उनका साथ दिया है. वह अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और क्रिकेट के आयोजनों में कपिल देव को सपोर्ट करते दिखाई देती हैं. साल 1996 में कपिल और रोमी एक बेटी के माता-पिता भी बने.
वहीं, सारिका कपूर ने कपिल देव से अलग होने के बाद मूव ऑन कर लिया. उन्होंने साल 1988 में भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन से शादी कर ली. उस समय कमल हासन पहले से विवाहित थे, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी वाणी गणपति को छोड़कर सारिका कपूर से शादी कर ली. कमल और सारिका की दो बेटियां हैं, जिनका नाम श्रुति हासन और अक्षरा हासन है. शादी के बाद कमल और सारिका के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई, जिसके चलते साल 2004 में उन दोनों का तलाक हो गया.

कपिल देव का क्रिकेट करियर

कपिल भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रहे हैं. उन्होंने साल 1978 से लेकर 1994 तक भारत के लिए खेला. इस दौरान कपिल देव ने 1983 में भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप का खिताब भी जिताया. कपिल देव ने भारत के लिए 131 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 5,248 रन बनाए और 434 भी लिए. इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से 225 वनडे मुकाबले खेले, जिनमें 3,783 रन बनाए और 253 विकेट चटकाए. कपिल देव को भारत के महान क्रिकेटरों में गिना जाता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST