रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बनाम होंडा CB350RS: दोनों बाइक में कांटे की टक्कर है. देखें, कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर है, युजर एक्सपीरिएंस, इंजन और पर्फोर्मेंस
Royal Enfield Classic 350 vs Honda CB350RS
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बनाम होंडा CB350RS: भारतीय बाजारों में 350cc रेट्रो सेगमेंट लगातार चर्चा में बना हुआ है और इसी सेगमेंट की दो खास और बेहतरीन बाइक है रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा CB350RS. दोनों ही मोटरसाइकल का आकर्षक लुक, बहतर डिजाइन, दमदार इंजन अच्छे परफॉर्मेंस का दावा करते हैं. लेकिन यदि हम बात करें राइडिंग एक्सपीरियंस की तो हमें साफ-साफ पता चल जाएगा की क्या स्थिति है. आइए जानते हैं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा CB350 के बारे में विस्तार से.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के इंजन की बात करें तो इसमें सिंगल सिलेंडर वाला 349.34cc का इंजन दिया गया है. जिसमें 20.21 पीएस की पावर और 27 एनएम की पीक टॉर्क दिया गया है. इसके इंजन में पांच स्पीड गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है.
यदि होंड़ा CB350 का इंजन देखें तो इसमें कंपनी ने सिंगल सिलेडर वाला 348.36cc का इंजन लगाया है, जिसमें 21.07 पीएस की पावर और 30 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट होता है. इसके इंजन में स्लिपर और असिस्ट क्लच को जोड़ा गया है और 5 स्पीड गियरबॉक्स है.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और होंडा CB350 की कीमत देखें तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की एक्स-शोरूम दाम लगभग 1.81 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट तक लगभग 2.16-2.25 लाख रुपये तक जाती है. होंडा CB350RS की एक्स-शोरूम कीमत भी लगभग 2.15- 2.19 लाख रुपये के करीब होती है.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ज्यादा लंबी दूरी के लिए शानदार बाइक है. इसमें आरामदायक क्रूजिंज है जो आपको लंबी दूरी में बहुत अच्छा महसूस कराता है. जबकि, होंडा CB350RS बाइक अधिक स्मूद चलती है और हल्की रहती है. इसका इंजन थोड़ा ज्यादा रिफाइंड और स्मूथ चलने वाला होता है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का रोड प्रेजेंस बहुत मजबूत रहता है. यह दोनों तरह की बाइक राइडर्स को बहुत पसंद आती है.
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…