खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "खेल महाकुंभ 2025" का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 2 अगस्त को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे।
India News (इंडिया न्यूज), Khel Mahakumbh 2025 : खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “खेल महाकुंभ 2025” का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 2 अगस्त को पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।
पहले चरण के खेल 4 अगस्त तक आयोजित होंगे। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में खेल मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महाकुंभ में प्रदेश के 22 जिलों और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) के कुल 15,410 खिलाड़ी 26 खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि पिछले 17 वर्षों में हुए पांच ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने लगातार पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।
अब तक कुल 15 ओलंपिक पदक राज्य के खाते में आए हैं। खेलों का आयोजन प्रदेश के चार शहरों में किया जाएगा – पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और हॉकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताइक्वांडो; रोहतक में बॉक्सिंग, नेटबॉल और फुटबॉल तथा सोनीपत में लॉन टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…