थाना मडलौडा के अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार मडलौडा थाना के अंतर्गत एक 16 वर्षीय छात्रा से दो युवकों ने स्कूल के बाहर से पानीपत के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस के सामने आया था। पुलिस मडलौडा में मिली शिकायत के अनुसार मामला दर्जन कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी
India News (इंडिया न्यूज), Raping Accused Arrested : थाना मडलौडा के अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने काबू कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार मडलौडा थाना के अंतर्गत एक 16 वर्षीय छात्रा से दो युवकों ने स्कूल के बाहर से पानीपत के एक गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस के सामने आया था। पुलिस मडलौडा में मिली शिकायत के अनुसार मामला दर्जन कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी।
शिकायत कर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी वह स्कूल के लिए गई थी। स्कूल से बाहर से गांव दो लड़के उसे बहला-फुसला कर पानीपत के एक गेस्ट हाउस ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस थाना के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गत बुधवार को मिली शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की लड़की बयान करवाए गए। मेडिकल में दुष्कर्म होना पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों न्यायलय में पेश किया गया। जहां माननीय न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया गया।
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…