<

रणजी ट्रॉफी फाइनल में चौंकाने वाला पल! केएल राहुल ने 10 साल बाद थामी गेंद, वीडियो वायरल

KL Rahul Bowling: रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल को गेंदबाजी करते देखा गया. केएल राहुल ने करीब 11 साल बाद बल्ले और ग्लव्स की जगह गेंदबाजी के लिए गेंद थामी है. देखें वीडियो...

KL Rahul Bowling In Ranji: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय घरेलू क्रिकेट में अनोखा नजारा देखने को मिला है. कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है. इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. पहली पारी में करीब 600 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने कर्नाटक के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है. 27 फरवरी को रणजी ट्रॉफी फाइनल का आखिरी दिन है और जम्मू-कश्मीर दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. इसी दौरान मैच में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जब भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में गेंद दिखी. यह देख हर कोई हैरान रह गया.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों के सामने कर्नाटक के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं. ऐसे में केएल राहुल को मजबूरी में गेंद थामनी पड़ी. यह देख मैदान में मौजूद दर्शकों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ. केएल राहुल को हर कोई एक स्टार बल्लेबाज के तौर पर जानता है. पिछले 10 सालों में केएल राहुल को गेंदबाजी करते नहीं देखा गया है. ऐसे में उनकी गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

10 साल बाद केएल राहुल ने की गेंदबाजी

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए केएल राहुल ने पहले ओवर में 3 रन दिए. इसके बाद दूसरे ओवर में केएल राहुल ने एक मौका बनाया, लेकिन फील्डर ने कैच छोड़ दिया. बता दें कि केएल राहुल कमाल के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी गेंदबाजी नहीं की है. केएल राहुल ने अपने घरेलू करियर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शुरुआती कुछ मैचों में गेंदबाजी की थी, लेकिन वह 1 भी विकेट नहीं ले पाए. हालांकि लिस्ट-ए क्रिकेट में केएल राहुल ने 1 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में केएल राहुल को गेंदबाजी करता देख हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर केएल राहुल की गेंदबाजी के वीडियोज और फोटोज वायरल होने लगे.

जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मैच हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया. पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. जम्मू-कश्मीर ने फाइनल मुकाबले के आखिरी दिन कर्नाटक पर 600 से ज्यादा रनों की लीड ले ली थी. इसके चलते मैच को आखिरकार ड्रॉ घोषित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में कर्नाटक पर बड़ी बढ़त बनाई थी, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित कर दिया गया. 67 सालों बाद जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी है.

फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम में भारतीय टीम के लिए खेल चुके केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल जैसे कई खिलाड़ी मैदान में थे. वहीं, पारस डोगरा की कप्तानी वाली जम्मू-कश्मीर के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं था. इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को बुरी तरह हराया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 11 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने मचाई हलचल! अभी टंकी फुल कराएं या थोड़ा करें इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 11, 2026 06:22:48 IST

UP Petrol Diesel Price 11 April: पेट्रोल-डीजल के बदले दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी वालों को राहत या फिर बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 11, 2026 06:21:23 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…

Last Updated: April 11, 2026 05:19:59 IST

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST