<
Categories: मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने 21 की उम्र में 13 साल बड़े स्टार से की थी सगाई! फिर एक साल में क्यों टूटा रिश्ता? कौन था वो शख्स

Rashmika Vijay: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री की किसी दूसरे एक्टर के साथ 2017 में सगाई हुई थी, फिर रिश्ता टूट गया. जानिए कौन था वो शख्स.

Rashmika Mandanna: मनोरंजन जगत में इन दिनों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ट्रेंड कर रही है. तमाम अटकलों पर रोक लगाते हुए दोनों सितारों ने 26 फरवरी को शादी कर ली. दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रश्मिका मंदाना की पहले भी एक बार किसी एक्टर से सगाई हो चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक साल बाद किन्हीं कारणों की वजह से अभिनेत्री का रिश्ता टूट गया था. 

किससे और कब हुई थी सगाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जब अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं. उस समय उनका अफेयर किसी के साथ चल रहा था. जब अभिनेत्री 21 साल की थीं, तो उनकी सगाई साल 2017 में कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से हुई थी, जो उस समय 34 साल के थे. यानी कि दोनों के बीच करीब 13 साल का अंतर था. हालांकि, बताया जाता है कि सगाई के एक साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था. रश्मिका मंदाना ने आज तक सार्वजनिक रूप से रक्षित शेट्टी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है. आपको बता दें कि रश्मिका और रक्षित शेट्टी ने साल 2016 में आई फिल्म ‘ किरिक पार्टी’ में साथ काम किया था. इसी फिल्म से एक्ट्रेस ने सिनेमा जगत में कदम रखा था.

रक्षित ने रश्मिका को लेकर क्या कहा था?

साल 2023 में, अपनी फिल्म  ‘सप्त सागरदाचे एलो: साइड ए’ के ​​प्रमोशन के दौरानरक्षित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वह अभी भी रश्मिका मंदाना के संपर्क में हैं? इंडिया टूडे के अनुसार इस पर रक्षित ने जवाब में कहा, ‘हां, रश्मिका और मैं अब भी संपर्क में हैं. सिनेमा जगत में उनका एक बड़ा सपना था. वह उसी सपने की ओर बढ़ रही हैं. उनमें अपने लक्ष्य को हासिल करने का दृढ़ संकल्प है. हमें उनकी इस उपलब्धि के लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए.’

अब विजय की हुईं रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की अफवाहें जनवरी 2023 में मालदीव में उनकी वेकेशन ट्रिप के बाद शुरू हुई. पिछले तीन सालों में उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया. रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिर बाद में उन्होंने डियर कॉमरेड में एक साथ काम किया. अब 26 फरवरी 2026 को दोनों एक-दूसरे को हो गए. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST