<
Categories: खेल

IND vs NZ: केएल राहुल की क्लासिक पारी, 4 विकेट गिरने के बाद टीम को संभाला, संकट में ठोकी 8वीं सेंचुरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने शानदार 112 रन की पारी खेली. उन्होंने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच दूसरा वनडे राजकोट के खंडेरी में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही लेकिन मिडिल ऑर्डर में आए बल्लेबाज केएल राहुल ने पारी को संभाला और भारत के स्कोर को 284 तक ले गए. राहुल ने इस मुकाबले में 87 गेंदों में शानदार शतक ठोका. अपने वनडे करियर का उन्होंने 8वां शतक लगाया.
केएल राहुल इस मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. विराट कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल बल्लेबाजी करने के आए. राहुल जब बैटिंग करने के लिए आए थे तब भारत का स्कोर 118 पर 4 विकेट थे. लेकिन राहुल ने आराम से खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को पर पहुंचाया. राहुल ने अपनी पारी मे ं92 गेंदों का सामना करते हुए कुल 112 रन की पारी खेली. अपनी पारी में राहुल ने कुल 11 चौके और 1 छक्के मारे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट का रहा.

शुरुआती बल्लेबाज रहे फ्लॉप

शुभमन गिल को छोड़कर भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. ओपनिंग करने के लिए आए रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए. शुभमन गिल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और 56 बनाए. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा दोनों ने क्रमश: 23 और 8 रन की की पारी खेली. जडेजा ने 27 और नीतिश रेड्डी ने भी 20 रन बनाए. केएल राहुल ने इस मुकाबले में दिखा दिया कि वह मिडिल ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज क्यों मानें जाते हैं.

285 रन बनाने होंगे

राहुल के इस शानदार शतक के दम पर भारत ने 284 रन का स्कोर खड़ा किया है. न्यूजीलैंड को अगर ये मैच जीतना है तो उन्हें कुल 285 रन बनाने होंगे. अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगा. अगर न्यूजीलैंड की टीम ये मैच जीतती है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ जाएगी और सीरीज के विजेता का फैसला 18 जनवरी को तीसरे वनडे में होगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST