कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के लिए टीम में शामिल किया, जबकि गुजरात टाइटंस ने कुलवंत खेजरोलिया को जोड़ा. दोनों टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स अपना आईपीएल 2026 अभियान 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू करेंगे.
हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान.
नवदीप सैनी ने अपना आईपीएल करियर 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ शुरू किया था. उस सीजन में उन्होंने 13 मैचों में खेलते हुए 11 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद वे अगले दो सीज़न तक RCB का हिस्सा रहे. बाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. RR के लिए उन्होंने दो सीज़नों में कुल चार मैच खेले. हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा. इसके बावजूद, RCB के साथ उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई. सैनी ने भारत के लिए भी तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है. अब तक उनके नाम आईपीएल में कुल 23 विकेट दर्ज हैं.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस (GT) ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है. उन्होंने पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया है. खेजरोलिया ने भी अपना आईपीएल डेब्यू रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ 2018 में किया था. इसके बाद वे 2019 में भी RCB के लिए खेले और 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे. पिछले सीज़न में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए एक मैच खेला था.
Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…
Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…
Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…
Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…
भारत सरकार की तरफ से रामायण सर्किट ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही…
Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के…